अभिनव न्यूज, बीकानेर। बीकानेर में गर्मी का कहर जारी है। इसी बीच व्यास कॉलोनी क्षेत्र में मजदूरी करने वाले युवक की मौत हो गई। इस सम्बंध में व्यास कॉलोनी थाने में मृतक के छोटे भाई शाहीद खान निवासी जयुपर ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसका बड़ा भाई साहील जो कि मजदूरी का कार्य करता था। 31 मई को दोपहर को उसको लू लगने के कारण तबीयत खराब हो गयी। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।