टिकैत की भारतीय किसान यूनियन में दो फाड़ : BKU अराजनैतिक नाम से नया संगठन बनाया राकेश टिकैत बोले. ये सबकुछ सरकार के इशारे पर
चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का भारतीय किसान यूनियन यानी ठज्ञन् उनकी पुण्यतिथि पर ही दो धड़ों में बंट गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और प्रवक्ता राकेश टिकैत अलग.थलग पड़ गए हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान के नेतृत्व में नई भाकियू ;अराजनैतिकद्ध बनाई गई है। खुद राजेश सिंह चौहान इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेश टिकैत और राकेश टिकैत राजनीति करने वाले लोग हैं। विधानसभा चुनाव में एक दल का प्रचार करने के लिए कहा गया था।
इसके बाद मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैत ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहाए श्हमने मनाने की कोशिश की थी। मैं लखनऊ भी गया था। वे ;राजेश सिंहद्ध मान भी गए थेए फिर भी चले गए। लगता है कि ज्यादा प्रेशर था। सरकार अपनी मंशा में कामयाब हो गई। ये सबकुछ सरकार के इशारे पर हुआ है। कुछ लोगों के जाने से संगठन पर असर नहीं पड़ेगा।
पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बता...