Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

पाकिस्तान में 118 साल से गिरफ्तार है एक पेड़, अंग्रेज अधिकारी के आदेश से हुई थी गिरफ्तारी

अभिनव टाइम्स की खास रिपोर्ट

अभिनव रविवार। जी हां, ये मजाक नहीं है। यह एक सच्ची मगर दिलचस्प खबर है। पाकिस्तान की खैबर एजेंसी में आज से 118 साल पहले एक पेड़ को जंजीरों से बांधकर गिरफ्तार किया गया था। एक शताब्दी से अधिक समय बीत जाने के बाद भी वह पेड़ आज भी गिरफ्तार है। उसे न केवल गिरफ्तार किया हुआ है बल्कि उस पर एक तख्ती भी टंगी हुई है जिस लिखा हुआ है ‘आई एम अंडर अरेस्ट’ ।
लांडी कोटल आर्मी एरिया में लगे हुए इस पेड़ को वर्ष 1898 में ब्रिटिश आफिसर जेम्स स्क्वेड के आदेश पर जंजीरों से बांधकर गिरफ्तार किया गया था।

दरअसल हुआ यूं कि जेम्स स्क्वेड शराब के नशे में धुत्त होकर टहल रहा था। अचानक उसे वहम हो गया कि बरगद का ये पेड़ उसकी तरफ आ रहा है। इतने विशाल पेड़ को अपनी तरफ आते देखकर उसने सिपाहियों को आदेश दिया कि इस पेड़ को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाए। बस तब से लेकर आज तक यह पेड़ आज तक गिरफ्तार है। दरअस्ल, अंग्रेजी शासन की अमानवीयता, मूर्खता और क्रूरता दिखाने के लिए इस पेड़ को आज तक उसी स्थिति में रखा गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पेड़ अंग्रेजी शासन के काले कानूनों में से फ्रंटियर क्राइम रेग्युलेशन (FCR) की क्रूरता दुनिया के सामने लाता है। इसी कानून के अन्तर्गत यह पेड़ 118 साल से कैद में है। बहरहाल, अब यह पेड़ पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बन गया है। लोग दूर- दूर से इस गिरफ्तार पेड़ को देखने आते हैं।

Click to listen highlighted text!