Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

तबादला नहीं होने से परेशान एक महिला कर्मचारी ने की आत्महत्या

अभिनव न्यूज, कोटा। कोटा में एक महिला सरकारी कर्मचारी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वह ट्रांसफर नहीं होने से परेशान थी। महिला 4 साल से यहां कृषि पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत थी। मामला कैथून इलाके का है।

महिला मीरा कुमारी मेघवाल (29) कृषि विज्ञान केंद्र खेड़ा रसूलपुर के सरकारी क्वार्टर में रहती थी। वह हनुमानगढ़ के अमरपुरा संगरिया की रहने वाली थी। वह लंबे समय से अपना ट्रांसफर बीकानेर संभाग में करवाना चाहती थी। ट्रांसफर नहीं होने से तनाव में चल रही थी।

रविवार सुबह 11 बजे तक मीरा कुमारी को सरकारी क्वार्टर में रहने वाले अन्य कर्मचारियों ने देखा था। वह कूलर चलाकर अपने कमरे में सो रही थी। शाम तक बाहर नहीं निकली तो पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची तो अंदर से गेट बंद था। पुलिस ने गेट तोड़ा। सामने मीरा फंदे पर लटकी हुई थी। रसोई में चावल रखे हुए थे। ऐसा लग रहा था मीरा ने खाना खाने के बाद सुसाइड किया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसके पेट दर्द की शिकायत रहती थी।

Click to listen highlighted text!