Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

राजस्थान महिला हिंसा और अत्याचार के मामलों में देश में पहले स्थान पर : वसुंधरा राजे

अभिनव टाइम्स। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कांग्रेस सरकार पर उसकी कानून व्यवस्था ने अपराधियों के सामने घुटने टेक देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में दुष्कर्म के हजारों मामले दर्ज होना कांग्रेस सरकार की विफलता का सबसे बड़ा प्रमाण हैं।

राजे ने एनसीआरबी के जारी आंकड़ों पर आज कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि कांग्रेस सरकार की कानून व्यवस्था ने उनके सामने घुटने टेक दिए हैं। राज्य सरकार याद रखे कि राजस्थान की पहचान बहन-बेटियों के सम्मान से है। जनता उन्हे जल्द ही उचित जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि एनसीआरबी द्वारा हाल में जारी आंकड़ों के अनुसार राजस्थान महिला हिंसा और अत्याचार के मामलों में देश में पहले स्थान पर है। पिछले एक वर्ष में प्रदेश में दुष्कर्म के छह हजार 337 मामले दर्ज होना शर्मनाक है, जो कांग्रेस सरकार की विफलता का सबसे बड़ा प्रमाण है।

Click to listen highlighted text!