Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

आज का राशिफल: जानिये क्या कहती है आपकी राशि

अभिनव टाइम्स बीकानेर।

आज दिनांक 29 अगस्त 2022 सोमवार- भाद्रपद मास की द्वितीया तिथि दोपहरा 3.20 तक रहेगी फिर तृतीया तिथि शुरू होंगी। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रात 11.04 बजे तक रहेगा फिर हस्त नक्षत्र शुरू होगा- साध्य योग मध्यरात्रि 1.04 बजे तक रहेगा फिर शुभ योग शुरू होगा- कौलव करण दोपहर 3.20 बजे तक रहेगा फिर तैतिल करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात कन्या राशि मे गौचर करता रहेगा। आज का राहुकाल सुबह 7.34 बजे से 9.10 बजे तक रहेगा- आज सोमवार को पूर्व दिशा में दिशाशूल रहता है। आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 11.56 बजे से 12.47 बजे तक रहेगा- आज रवियोग रात 11.04 बजे शुरू होगा और कल सुबह सूर्योदय तक रहेगा। आज सूर्योदय सुबह 5.57 बजे होगा और सूर्यस्त शाम 6.49 बजे होगा ।*

*मेष* आपके लिए आज कुछ कुछ समय पक्ष का लग रहा है लेकिन अभी पूरा समय अनुकूल नहीं हुआ है इसलिए आज भी धेर्य और शांति से अपने काम को करते रहे | गन्दी भाषा, गाली गलोच या शंका कुशंका से परहेज करे | गुप्त शत्रुओ से सावधानी रखे |

*वृषभ* आपके लिए ग्रह गौचर पक्ष के बने हुए है इसलिए जरा जल्दी जल्दी अपने काम को पूरा करे | आगे दो दिन गौचर का ज्यादा साथ और लाभ नहीं मिलेगा | कोई खुशखबरी मिलने से परिवार में खुशिया बढ़ेगी और आज संतान पक्ष मजबूत होगा |

*मिथुन* आपके लिए आज का दिन साधारण रहेगा | यदि आप जो चल रहा है उस पर ही ध्यान देंगे तो अच्छा क्युकी आज कोई आपको उलझाने का प्रयास कर सकता है इसलिए जो भी करे या निर्णय ले वह उतावल में या जोश में आकर न ले |

*कर्क* आपके लिए समय अनुकूल चल रहा है इसलिए आपको अभी ऐसे ही अपने काम पर ध्यान देते रहना है धीमे धीमे स्वय ही आपके काम सरलता से बनते चले जायेगे | आज आप नया काम शुरू कर सकते है परिवार का साथ मलेगा |

*सिंह* आपके लिए दिन अच्छा रहेगा वास्तविक जीवन का भरपूर आनंद मिलेगा | अपने काम प्रति निष्ठां रखने से लाभ होगा आज किसी काम को छोटा न समझे और जो लाभ मिल रहा है उसको कम न समझे | परिवार में उन्नति और खुशिया होगी |

*कन्या* आपके लिए बहुत अच्छा समय है शायद इस महीने का सबसे शानदार दन आज ही है | स्वादिष्ट भोजन और नयी वस्तु के उपयोग का लाभ मिलेगा साथ ही कोई नया काम भी करने का अवसर मिल जाएगा | धनलाभ के साथ परिवार में खुशिया बढ़ेगी |

*तुला* आपके लिए अभी समय प्रतिकूल रहेगा | आज आप आर्थिक रूप से परेशानी महसूस कर सकते है या चिंता बढ़ सकती है | कोई आपको धन हानि करने के लिए गलत पैसे फ़साने के लिए मीठी और चिकनी चुपड़ी बात करके फसा सकता है |

*वृश्चिक* आपके लिए आज का दिन लाभ का और धनवृद्धि का है | आवश्यक कार्यो में प्रगति होगी | नए व्यापारिक सौदे होंगे और लाभ के मार्ग भी प्रशस्त होते | परिवार में खुशिया बढ़ेगी | यात्रा से लाभ मिल जायेगा और आज कोई नया काम शुरू करना है तो कर सकते है |

*धनु* आपके लिए आज का दिन अच्छा है | सोच समझकर किये गए काम में सफलता के साथ लाभ मिलेगा | आर्थक स्थति कुछ बेहतर होने के संकेत भी मिल रहे है और यदि आप कारोबार में कुछ बदलाव लाना चाहते है तो आज कर सकते है |

*मकर* आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ और सफलता का सूचक भी है | आपको किसी नए काम का अनुबंध मिलने के योग बन रहे है या कोई व्यक्तिगत निजी जिम्मेदारी का काम भी मिल सकता है | आपके लिए आय के नए रस्ते खुलेगे बात शुरू करे |

*कुम्भ* आपके लिए अभी कोई खास समय नहीं है इस समय में कोई नया काम शुरू करने से हैरानी और परेशानियों के बढ़ने की सम्भावना है | यदि आप दैनिक कार्यो पर ही ध्यान रखे तो अच्छा रहेगा | इस समय आप स्वास्थ्य पर ध्यान दे |

*मीन* आपके लिए आज का दिन अच्छा है | अविवाहित आज अपने रिश्ते की बात कर सकते है | अगर कोई आज प्रेम का प्रपोज करना चाहे तो मौका और अवसर देखकर प्रपोज कर सकते है | आज प्रेम सम्बन्धी बातो में दिलचस्पी बढ़ेगी |

Click to listen highlighted text!