Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

आज का राशिफल: जानिये क्या कहती है आपकी राशि

आज दिनांक 26 अगस्त 2022 शुक्रवार- भाद्रपद मास की कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तिथि दोपहर 12.23 बजे तक रहेगी फिर अमावस्या शुरू होंगी। गंडमूल आश्लेषा नक्षत्र शाम 6.33 बजे तक रहेगा फिर दूसरा गंडमूल मघा नक्षत्र शुरू होगा- परिघ योग मध्यरात्रि 2.12 बजे तक रहेगा फिर शिव योग शुरू होगा- शकुनि करण दोपहर 12.23 बजे तक रहेगा फिर चतुष्पाद करण शुरू होगा- चंद्रमा कर्क राशि मे शाम 6.33 बजे तक रहेगा फिर सिंह राशि मे प्रवेश करेगा। आज का राहुकाल दिन में 11.02 बजे से 12.38 बजे तक रहेगा- आज शुक्रवार को पश्चिम दिशा में दिशाशूल रहता है। आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12.13 बजे से 1.04 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6.12 बजे होगा और सूर्यस्त शाम 7.05 बजे होगा।*

*मेष* आपके लिए आज का दिन ठीक है लेकिन जो चल रहा है उस पर ही ध्यान दे तो ज्यादा अच्छा है इस समय में कोई नया काम करने की न सोचे | कुछ अचल सम्पति का विवाद बढ़ सकता है इसलिए सभी निर्णय सोच समझकर करे | माता की सेहत का ध्यान रखे और अपने परिवार में भी सबको समय दे |

*वृषभ* आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है बहुत जोश और उत्साह में रहेगे और किसी खास्काम को आज आप आसानी से पूरा कर लेंगे | यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते है | आपके लिए भाई बहनों का और पुरे परिवार का साथ और सहयोग रहेगा | अधिक मेहनत के काम से बचे और विवाद में न पड़े |

*मिथुन* आपके लिए अभी समय अच्छा ही चल रहा है काफी खुश महसूस करेगे और अपने परिवार के साथ भी कही बाहर किसी से मिलने जा सकते है | अच्छे लोगो से मिलना होगा | आर्थिक स्थति में सुद्रढ़ता बनेगी | अपने लाभ के लिए आप छोटे छोटे काम या सौदे भी करे तो ठीक रहेगा | शाम का समय अच्छा बीतेगा |

*कर्क* आपके लिए आज का दिन अच्छा है और शभ होने के साथ सफलता दिलाने वाला है | कोई विशेष महत्वपूर्ण काम भी आसानी से बना लेंगे | आपके लिए आज किसी खुशखबरी का आगमन परिवार में जोश और उत्साह का वातावरण बन जायेगा | आर्थिक मसले भी आपके पक्ष में रहेगे | शत्रुओ का नाश होगा |

*सिंह* आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है विशेषकर के आपके लिए आज धनहानि का योग बनता जा रहा है | बिना अपने परिवार की सहमती या विश्वास में लिए कोई बड़ा सौदा न करे | आज आप किसी के बिच में या किसी के पक्ष में गवाही आदि भी न दे | शत्रु आपके लिए संकट पैदा कर सकते है | धनहानि से बचे |

*कन्या* आपके लिए आज का दिन शुभ होने के साथ ही धनदायक और सफ़लता से भरपूर है | काम काज में काफी रूचि बढ़ेगी और दिनभर आप किसी योजना को पूरा करने में भी अपना समय बिताने वाले है | आज आप किसी बड़े सौदे को करना चाहते है तो बात शुरू कर सकते है | धन भी मिलेगा और मित्र भी |

*तुला* आपके लिए आज का दिन पक्ष का है कुछ नए रिश्ते बन सकते है जिसमे आप विश्वास भी कर सकते है | बहुत लोग आपके साथ काम करने को उत्सुक हो सकते है या फिर आपकी कार्यशैली को फोलो कर सकते है | साथी कार्यकर्ताओं में आपका रुतबा बढेगा | आपके लिए कुछ नए करने का समय है |

*वृश्चिक* आपके लिए आज का दिन अच्छा है वैसे तो आप हमेशा ही बहुत फूंक फूंक कर कदम रखते है लेकिन आज आप पुरे आत्म विश्वास के साथ जो भी करेगे उस्मसे सफलता ही मिलने वाली है | अपने काम करने के तरीके को थोडा बदल कर देखो सफलता अब आपके कदम चूमेगी | आय के रस्ते खुलेगे |

*धनु* आपके लिए अब समय विपरीत होता जा रहा है इसलिए अब जो भी करे सोच समझकर करे | और खासकरके रस्ते गाड़ी चलते समय सावधानी रखे और सभी क़ानूनी नियमो का भी पालन करे नहीं तो आपको हानि उठानी पड़ सकती है | मित्रो से उम्मीद रखना निराशा ही प्रदान करेगा | धन हानि के योग है |

*मकर* आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है अगर आप विवाहित है तो आज आपका जीवनसाथी आपके लिए सम्पूर्ण समर्पण के साथ आपके सामने प्रस्तुत रहेगा और यदि किसी का आपस में कोई विवाद अथवा मनभेद था तो वो भी ख़त्म हो जायेगा | मिलजुलकर काम करने में लाभ होगा |

*कुम्भ* आपके लिए आज का दिन ठीक है थोडा छोटा मोटा काम भी बन जाने की ख़ुशी होगी | बहुत कुछ आज आप अपने निजी काम में ही व्यस्त रहेगे | किसी पुराने व्यक्ति के कारन आज लाभ हो सकता है और किसी पुराने मसले का हल भी आपके पक्ष में आ जायेगा | आज यात्रा को टालना ही ठीक रहेगा |

*मीन* आपके लिए आज का दिन शुभ और मंगलदायक है | परिवार में सुख सुविधा का विस्तार होगा | दिन में कुछ अच्छे धन देने वाले काम भी बन जायेगे | अब कोई यात्रा का प्रोग्राम भी बन सकता है जिसका लाभ मिलेगा | प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी | पढ़ाई में मन लगेगा | मित्र मण्डली में विस्तार होगा |

Click to listen highlighted text!