Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Thursday, September 19

अडाणी ग्रुप का बड़ा दांव : सीमेंट कंपनी अंबुजा और ACC को टेकओवर करेंगे अडाणी, अब सीमेंट सेक्टर के भी बड़े प्लेयर

अभिनव टाइम्स |अडाणी ग्रुप जल्द ही एक बड़ी कंपनी को टेकओवर करने का ऐलान कर सकता है। यह ऐलान कुछ ही घंटे में होने की संभावना है। कंपनी कौन सी हैए इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। अडाणी ग्रुप की हाल में सीमेंट कंपनी ACC से बात चल रही थी। ऐसे में माना जा रहा है कि यह टेकओवर ACC का हो सकता है। ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी पिछले हफ्ते इस डील के संबंध में अबुधाबी और लंदन गए थे। अभी वे भारत लौट आए हैं।

ACC यानी एसोसिएटेड सीमेंट कंपनीज पर मालिकाना हक होलसिम कंपनी का है। यह स्विट्जरलैंड की बिल्डिंग मटेरियल कंपनी है। ACC की शुरुआत 1 अगस्त 1936 को मुंबई से की गई थी। उस समय कई ग्रुप्स ने मिलकर इसकी नींव रखी थी।

17 साल का कारोबार समेटेगी होलसिम
होलसिम कंपनी ने भारत में 17 साल पहले कारोबार शुरू किया था। यह दुनिया की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी मानी जाती है। इस डील के बाद कंपनी भारत में अपना बिजनेस बंद कर सकती है। होलसिम ग्रुप की देश में दो सीमेंट कंपनियों अंबुजा सीमेंट और ACC लिमिटेड में हिस्सेदारी है। 73,128 करोड़ रुपए वैल्यू वाली अंबुजा सीमेंट में होल्डरइंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के जरिए होलसिम की 63.1% हिस्सेदारी है।

ACC में अंबुजा सीमेंट की 50.05% हिस्सेदारी है। वहीं, होलसिम का 4.48% स्टेक है। होलसिम का इंडिया बिजनेस खरीदने वाले को ACC के 26% हिस्से के लिए ओपन ऑफर लाना होगा। ये ओपन ऑफर 10,800 करोड़ रुपए या 1.42 अरब डॉलर का होगा।

बिजनेस में लगातार विविधता ला रहा अडाणी समूह
1988 में कमोडिटी ट्रेडिंग फर्म के तौर पर शुरू हुआ अडाणी समूह पोर्ट बिजनेस में उतरने के बाद राष्ट्रीय नक्शे पर आया था। बीते कुछ साल में ग्रुप ने ग्रीन एनर्जी, मीडिया, ऑयल एंड गैस, माइनिंग, एयरपोर्ट ऑपरेशन, कंस्ट्रक्शन, फूड प्रोसेसिंग में अपने कदम बढ़ाए हैं। अडाणी ग्रुप पिछले साल अडाणी सीमेंट इंडस्ट्रीज के नाम से सीमेंट सेक्टर में दाखिल हुआ था। ACC के टेकओवर के बाद वह सीमेंट सेक्टर में बड़ा प्लेयर बन जाएगा।

ACC सीमेंट एक नजर में

  • 17 सीमेंट प्लांट
  • 9 कैप्टिव पॉवर प्लांट
  • 85 रेडी मिक्स कंक्रीट प्लांट्स
  • 56 हजार चैनल पार्टनर
  • 6643 कर्मचारी
Click to listen highlighted text!