Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

आज का राशिफल: जानिये क्या कहती है आपकी राशि

अभिनव टाइम्स । आज दिनांक 12 अगस्त 2022 शुक्रवार– श्रावण मास की पूर्णिमा सुबह 7.05 बजे तक रहेगी उसके बाद भादवा मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू होंगी जो मध्यरात्रि 3.46 बजे तक रहेगी फिर द्वितीया तिथि शुरू होगी- धनिष्ठा नक्षत्र मध्यरात्रि 1.36 बजे तक रहेगा फिर शतभिषा नक्षत्र शुरू होगा- सौभाग्य योग दिन में 11.34 बजे तक रहेगा फिर शोभन योग शुरू होगा- बवकरण सुबह 7.05 बजे तक रहेगा फिर बालव करण शुरू होगा- चंद्रमा मकर राशि मे दोपहर 2.49 बजे तक गौचर करता रहेगा फिर कुंभ राशि मे प्रवेश करेगा ओर पंचक शुरू हो जाएंगे- आज का राहुकाल दिन में 11.04 बजे से 12.43 बजे तक रहेगा- आज शुक्रवार को पश्चिम दिशा में दिशाशूल रहता है। आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12.17 बजे से 1.09 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6.09 बजे होगा और सूर्यस्त शाम 7.17 बजे होगा*

*मेष* आपके लिए आज का दिन शानदार दिन है काफी दिनों से कुछ न कुछ काम में संकोच बना रहता था लेकिन आज आपके काम आगे से आगे बढ़ेगे और नए काम की शुरुवात यो सकती है या लाभ प्राप्त हो सकता है | आज धनलाभ योग बना हुआ है | परिवार में सुख शांत की बढ़ोतरी होगी |

*वृषभ* आपके लिए दिन शानदार है काम भी बनेगे और खुशिया भी बढ़ेगी | मित्र भी मिलेगे और पार्टी आदि भी हो सकती है | यतिवाणी के अनुसार आज आपके भाग्य से काफी कुछ मिलने के योग प्रबल बने है | आप अपने यहाँ कोई धार्मिक या शुभ् मांगलिक कार्य सम्पन्न करवा सकते है |

*मिथुन* आपके लिए आज का दिन पक्ष का बना हुआ है रोजाना के नियमित काम के साथ ही आज आप कुछ अलग हट कर भी काम करने का विचार कर सकते है यतिवाणी के अनुसार पारिवारिक माहोल आज आपको अच्छा मिलेगा आपकी बातो में आज आकर्षण जैसा रहेगा | मित्र का साथ भी मिलेगा |

*कर्क* आपके लिए आज का दिन अच्छा है बस आपको आज सभी प्रकार के जोखिम के कार्यो से दूर रहना है | यतिवाणी के अनुसार न तो आप किसी से बहस करेगे, और न ही किसी दो परती के बिच में बिचोलिए का काम करेगे | अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे और उधारी आदि किसी को न दे |

*सिंह* आपके लिए आज का दिन रोजाना के कार्यो में ही बीते ऐसा लग रहा है | कुछ अच्छा करने के लिए कुछ खर्च कर सकते है वैसे तो आपको आज अनेक प्रकार से खुशनुमा माहोल मिलेगा पारिवारिक सहयोग रहेगा | यतिवाणी के अनुसार जीवनसाथी का साथ आपको अच्छा मिलेगा |

*कन्या* आपके लिए आज का दिन पक्ष का नहीं रहेगा हालाँकि कोई अनिष्ट की भी आशंका नहीं है लेकिन यतिवाणी के अनुसार बस आज अपनी आलस के कारन या स्वय की कोई लापरवाही के कारन काम में लेट हो सकता है या नुक्सान हो सकता है बाकी सावधानी रखने पर दिन मध्यम ही गुजरेगा |

*तुला* आपके लिए आज का दिन अच्छा है | यतिवाणी के अनुसार तो आज आपके काम आगे आगे बनते चले जायेगे और नए काम में भी रूचि जाग्रत होगी तो नया काम शुरू कर सकते है | संतान पक्ष भी मजबूत बनेगा | शुभ समाचार मिलने से घर में खुशिया बढ़ेगी | परिवार का साथ मिलेगा |

*वृश्चिक* आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | यतिवाणी के अनुसार आपका दिन काम अधिक आराम कम और आलस वाला हो सकता है फिर भी आपका जोश और उत्साह कम नहीं होगा | अनेक लोगो से सम्पर्क बढेगा और सुख में वृद्धि होगी | आज हतोत्साहित न होए आप जो चल रहा है चलने दे |

*धनु* आपके लिए आज का दिन अच्छा है सोचे समझे काम को बनाने के लिए आपको उचित मदद मिल जाने से और आसानी हो जाएगी | यतिवाणी के अनुसार आज आपको अगर कोई दूर का काम करना हो तो वह पहले करे या दूर दराज से कोई फोन से खुशखबरी आ सकती है काम तो बनेगा आज |

*मकर* आपके लिए आज का दिन अच्छा है सम्पर्क क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी नए आदमियों से मुलाकात होगी और कोई रुके अटके काम का रास्ता निकालने में भी मदद मिल जाएगी | यतिवाणी के अनुसार आज घर में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा | यात्रा को टालना ठीक रहेगा |

*कुम्भ* आपके लिए आज का दिन अच्छा है और सभी कार्यो में सफलता प्रदान करेने वाला है | यतिवाणी के अनुसार आज आपको नया काम शुरू करना है तो कर सकते है और कही व्यापारिक यात्रा पर जाना चाहते है तो भी जा सकते है | मित्रो और परिवार का साथ मिलेगा |

*मीन* आपके लिए आज का दिन बहुत ज्यादा अच्छा नहीं लग रहा कारन की आज आपका स्वास्थ्य थोडा सा प्रभावित होता हुआ सा लग रहा है सर में दर्द या आँख में तकलीफ होने के संकेत मिल रहे है | यतिवाणी के अनुसार आज आपको अपने नियमित काम करना है खर्च से परेशानी हो सकती है |

Click to listen highlighted text!