Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

संजय पुरोहित को केंद्रीय साहित्य अकादमी का अनुवाद पुरस्कार

अभिनव न्यूज

बीकानेर। जाने माने मंच संचालक, कवि एवं कथाकार संजय पुरोहित को केन्द्रीय साहित्य अकादमी का वर्ष 2021 का अनुवाद पुरस्कार उनके द्वारा अनुदित कृति ‘हेली रै मांय’ पर घोषित किया गया है। उन्होंने रमा मेहता की अंग्रेजी पुस्तक ‘इनसाइड द हवेली’ का राजस्थानी में अनुवाद किया है। बीकानेर के लाडले जनकवि स्व.बुलाकी दास बावरा के पुत्र संजय पुरोहित को केंद्रीय अनुवाद पुरस्कार मिलने से बीकानेर के साहित्य समाज में प्रसन्नता का माहौल है। कवि पत्रकार संजय आचार्य वरुण, कवि रमेश भोजक समीर , कवि नाटककार सुनील गज्जाणी, चित्रकार धर्मा और रंगकर्मी अजीत राज ने पुरोहित को पुरस्कार मिलने की घोषणा होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
उल्लेखनीय है कि अनुवाद पुरस्कार की चयन समिति में डॉ. लक्ष्मीकांत व्यास (अजमेर), धनंजय अमरावत (जोधपुर) और डॉ. अजय जोशी (बीकानेर) चयनकर्ता थे।

Click to listen highlighted text!