Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

सरस डेयरी में रात 1 बजे पकड़ा गया मिलावटी दूध…

अभिनव न्यूज

अलवर | सरस डेयरी में रात डेढ़ बजे 54 सौ मिलावटी दूध पकड़ा। जिसे रविवार सुबह नाले में बहाया गया। यह दूध बहरोड़ क्षेत्र से लाया गया। दूध लाने वाले ट्रांसपोटर्स ने अक्स्ट्रा फेट बढ़ाने के लिए मिलावट की थी। रात 1 बजे दूध का सैंपल लिया गया। जो तय मानक पर खरा नहीं उतरा। विजिलेंस टीम ने करीब 100 KM तक पीछा कर इस खेल काे पकड़ा है। पीछे करते समय ट्रांसपोटर्स को मिलावट करते हुए देखा भी गया। इसके बाद जब टैंकर सरस प्लांट में आया तो रात 1 बजे सैंपल लिया गया। सुबह सरस डेयरी के चयैरमन विश्राम गुर्जर ने पूरे दूध को नाले में फेंकवा दिया। अब सम्बंधित ठेकेदार पर पेनल्टी सहित अन्य कार्यवाही हाोगी।

रोज 1 लाख लीटर दूध

अलवर सरस डेयरी में रोजाना करीब 1 लाख लीटर दूध आता है। बीच मेंयह दूध कम हो गया था। लेकिन नए चेयरमैन विश्राम गुर्जर के आने के बाद पशुपालकों के लिए दूध के दाम 5 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए। इसके बाद अब दूध 1 लाख लीटर तक आने लगा है। इस बीच में 2 विजिलेंस की टीम लगा दी हैं। जहां भी शिकायत मिलती है। टीम साथ में जाती है। सैंपल लेकर कार्यवाही की जाती है। पिछले करीब 10 दिन में 5 समिति के स्तर पर दूध में गड़बड़ी मिली तो एक्शन लिया गया है।

दिल्ली, हरियाणा, भिवाड़ी तक पहुंच रहा

अलवर सरस डेयरी का दूध दिल्ली, हरियाणा, भिवाड़ी तक जाता है। सेना में भी सरस का दूध पहुंचता है। दूध की शुद्धता को लेकर अब विजिलेंस टीम बढाई हैं। हर तरह के दूध का पहले सैंपल लिया जाता है। फिर प्लांट में भेजा जाता है। पिछले कुछ दिनों में बुचपुरी, बेरला बास, हजारी का बास व नगली बिहार संकलन केंद्र पर गड़बड़ी मिलने पर कार्यवाही की गई है।

Click to listen highlighted text!