Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में हुई बड़ी बढ़ोतरी पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने जताया रोष

बीकानेर। आज एक बार पुनः केंद्र सरकार द्वारा घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में हुई बड़ी बढ़ोतरी पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर द्वारा रोष व्यक्त किया गया।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुवे कहा कि पिछले 2 माह में यह तीसरी बार सीधे 50 रुपये की बढ़ोतरी कर आमजन की कमर तोड़ने का कार्य केंद्र सरकार कर रही है। समय रहते केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सहित पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी नही की तो कांग्रेस पार्टी आमजन के साथ मिलकर सड़को पर उतरेगा इनके इस निर्णय का विरोध करेगा।

कांग्रेस सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला एंव महासचिव फ़िरोज भाटी ने कड़ी निंदा करते हुवे कहा कि वर्तमान में देशवासी महंगाई की मार झेल रहा है वही केंद्र सरकार सिर्फ प्रदेशो में सत्ता पर काबिज होने के लिए लोकतंत्र की हत्या कर रहा है इस मोदी सरकार को आमजन से कोई सरोकर नही है यह सरकार सिर्फ धर्म एंव जाति की राजनीतिक रोटियां सेक रही है।
प्रदेश कांग्रेस सचिव जियाउर रहमान, गजेंद्र सिंह सांखला, पूर्व मेयर हाजी मकसूद अहमद, कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल मजीद खोखर, दिलीप बांठिया, सुभाष स्वामी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष पार्षद जावेद पड़िहार, पार्षद नंदलाल जावा, युवा कांग्रेस नेता शब्बीर अहमद, महिला अध्यक्ष सुनीता गौड़ एंव ललित तेजस्वी आदि ने भी घरेलू गैस सिलेंडर में हुई बढ़ोतरी पर कड़ी नराजगी जाहिर की।
इनके अलावा ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढ़ा, रमजान कच्छावा, मगन महाराज, सुमित कोचर, अनिल व्यास, चेतना चोधरी, नितिन चड्डा, धनपत चायल, राहुल जादुसँगत, आजम अली कायमखानी, तोलाराम सियाग, नितिन वत्सस, मनोज चोधरी, जयदीप सिंह जावा, पार्षद यूनुस अली, ओम प्रकाश लोहिया, एड. जीतू सेवग, अकबर अली खादी, मनोज किराडू, मैक्स नायक, पी के सरीन, मुजीब खिलजी, एड मनोज बिश्नोई, महेंद्र सिंह बडगुजर, हाजिर खान, उमा सुथार, जीतू सेवग, अभिषेक डेनवाल आदि ने भी इस पर अपना कड़ा विरोध दर्शाया।

Click to listen highlighted text!