


अभिनव न्यूज, नेटवर्क। पूर्व मंत्री महेश जोशी की पत्नी का आज सुबह निधन हो गया। महेश जोशी की पत्नी कौशल देवी जोशी पिछले लंबे समय से बीमार थी। बताया जा रहा है कि ब्रैन हेमरेज होने के बाद दोनों किडनियां भी खराब हो गई थी। ऐसे में उनका ईलाज चल रहा था, सोमवार सुबह उनका निधन हो गया। बता दें कि कौशल देवी के पति महेश जोशी को इन दिनों ईडी ने गिरफ्तार कर रखा है, वे फिलहाल ईडी की कस्टडी में है। चार दिन की रिमांड पूरी होने के बाद सोमवार को उनकी विशेष कोर्ट में पेशी हुई। इस बीच जोशी की पत्नी का निधन हो जाना परिवार के लिए बड़ा दुखद पल है।