


अभिनव न्यूज, बीकानेर। अचानक बिगड़ी से महिला की मौत हो गई। घटना नयाशहर थाना क्षेत्र स्थित भूतनाथ मंदिर के पीछे नत्थूसर बास की है। इस संबंध में मृतका के पिता रामधन सोनी मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। परिवादी ने बताया कि उसकी पुत्री संगीता सोनी की शादी 2022 में हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही पति से मन मुटाव होने के कारण संगीता उसके घर पर ही रह रही थी। संगीता का इस संबंध में अपने पति के खिलाफ कोर्ट में केस भी चल रहा है। 11 जनवरी की रात करीब 11 बजे संगीता घरेलू काम कर रही थी। उसी दौरान अचानक उल्टी आई और बाद में चक्कर आने लगे। ऐसे में सगीता सो गई। उसके बाद एक-दो उल्टी हुई और बोली कि उसे सास लेने में तकलीफ हो रही है। उसे पीबीएम हल्दीराम हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टर्स ने ईसीजी करने के बाद संगीता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।