Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

रेजिडेंट्स के समर्थन में आए सेवारत चिकित्सक व निजी हॉस्पिटल, मरीजों की बढ़ रही परेशानी

अभिनव न्यूज, बीकानेर। कोलकाता के आरजी मेडिकल में रेजीडेंट चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में देशभर के रेजीडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर है। अब धीरे-धीरे अन्य विभागों के डॉक्टर भी हड़ताल पर जा रहे है। आज सभी सेवारत चिकित्सकों ने भी 24 घंटे के लिए पेनडाउन की घोषणा की है। चिकित्सक काली पट्टी बांधकर अति आवश्यक चिकित्सा ही सेवाएं देंगे। वहीं दूसरी और निजी हॉस्पीटल के संचालकों ने समर्थन देते हुए 24 घंटे के लिए पेन डाउन कर दिया है। रेजिडेंट्स के हड़ताल पर चले जाने से पीबीएम अस्पताल में व्यवस्था पहले से ही चरमराई हुई है, ऐसे में अब निजी चिकित्सकों, सेवारत चिकित्सकों के समर्थन से शनिवार को मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ज्ञात रहे कि कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में रेजीडेंट की हत्या के मामले में देशभर के रेजीडेंट डॉक्टर्स में आक्रोश व्याप्त है। डॉक्टर्स न्याय की मांग व सुरक्षा एक्ट लागू करने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे है।

Click to listen highlighted text!