Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

बीकानेर से चलने वाली कई रेलसेवाओं के समय में बदलाव

अभिनव न्यूज, बीकानेर। रेलवे द्वारा लालगढ- दादर-लालगढ रणकपुर एक्सप्रेस रेलसेवा के लालगढ एवं बीकानेर स्टेशन पर तथा दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा के बीकानेर स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी सख्ंया 14707, लालगढ-दादर रणकपुर एक्सप्रेस दिनांक 07.07.24 से लालगढ से अपने निर्धारित समय 08.05 बजे के स्थान पर 07.55 बजे प्रस्थान कर बीकानेर स्टेशन पर 08.20 बजे आगमन व 08.30 बजे प्रस्थान के स्थान पर 08.10 बजे आगमन व 08.30 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14708, दादर-लालगढ रणकपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 06.07.24 से दादर से अपने निर्धारित समय 12.35 बजे प्रस्थान कर लालगढ स्टेशन पर 12.05 बजे के स्थान पर 12.15 बजे पहुॅचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 12455, दिल्ली सराय-बीकानेर प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 06.07.24 से दिल्ली सराय से अपने निर्धारित समय से प्रस्थान कर बीकानेर स्टेशन पर 13.10 बजे के स्थान पर 13.20 बजे आगमन करेगी।

Click to listen highlighted text!