Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

मकान में युवक फंदे से झूलता मिला, बदबू आने पर चला पता

अभिनव न्यूज, बीकानेर। मुक्ता प्रसाद नगर पुलिस थानान्तर्गत एक बन्द मकान से बदबू आ रही थी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दी तो मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने जब मकान को खोला तो फांसी के फंदे पर एक व्यक्ति झूलता मिला। घर में वह अकेला ही था, उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ पीहर गई हुई थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि तीन-चार दिन पहले ही उसने सुसाइड कर लिया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रामपुरा बस्ती गली नम्बर 09 स्थित चैन सिंह पुत्र हरिसिंह के घर से बदबू आ रही थी। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तो खुद चैन सिंह फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। उस वक्त घर में कोई नहीं था। चैन सिंह घर में अकेला था। उसकी पत्नी बच्चों के साथ पीहर गई हुई थी। पुलिस के मुताबिक शव तीन-चार दिन पुराना है। पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर मोर्चरी में रखवाया है।

Click to listen highlighted text!