Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

राजस्थान में केरल के रास्ते होगी ‘मानसून’ की एंट्री… इस दिन से मिलेगा भीषण गर्मी से छुटकारा

अभिनव न्यूज, नेटवर्क। राजस्थान में मानसून को लेकर खुशखबरी सामने आ रही है। दक्षिण पश्चिम मानसून ने रविवार को निकोबार द्वीप समूह में दस्तक दे दी। मौसम विभाग के अनुसार मानसून मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र और दक्षिण बंगाल की खाड़ी, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। मानसून के 31 मई तक केरल पहुंचने की उम्मीद है। जिसके बाद प्रदेश में 25 जून को एंट्री होगी।

केरल में मानसून आम तौर पर एक जून को पहुंचता है। पिछले साल यह 8 जून को केरल पहुंचा था। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के राजस्थान में 25 जून तक पहुंचने के आसार हैं।

तापमान और होगी वृद्धि

प्रदेश में के सभी जिलों में पिछले करीब एक सप्ताह से लू चल रही है। रविवार को प्रदेश के 7 शहरों का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। गंगानगर और बारां जिले के अंता में सर्वाधिक 46.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 18 जिलों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल आने वाले 3-4 दिन तक मौसम शुष्क रहने से अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होना संभव है।

Click to listen highlighted text!