Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Saturday, September 21

विवाहिता की मौत,ससुराल पक्ष पर करंट लगाकर मारने का आरोप

अभिनव न्यूज, बीकानेर। नयाशहर क्षेत्र में विवाहिता की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में विवाहिता के भाई ने मृतका के ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए करंट लगाकर मारने का आरोप लगाते हुए नयाशहर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 17 अप्रैल की दोपहर को जस्सुसर गेट क्षेत्र की है। इस सम्बंध में जस्सुसर गेट के बाहर रहने वाले अशोक सोनी पुत्र गंगाराम सोनी ने बंगलानगर निवासी सोनू पुत्र दीपक सोनी,प्रकाश,दीपक सोनी,देवर विष्णु सोनी,रामचन्द्र सोनी और मृतका की सास पर आरोप लगाया है। प्रार्थी ने बताया कि उसकी बहन मनीषा की शादी 26 अप्रैल 2021 को आरोपी सोनू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी ससुराल पक्ष मनीषा को दहेज के लिए परेशान करते थे। इसी के चलते कई मर्तबा आरोपियों ने मनीषा के साथ मारपीट की। प्रार्थीा के अनुसार समझाइश के बाद भी आरोपी नहीं माने और 17 अप्रेल की ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बहन को करंट लगाकर मार दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Click to listen highlighted text!