Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

स्व. किराडू के सिद्धांतों पर चलते हुए समाज हित में कार्य करने की अपील

अभिनव न्यूज, बीकानेर। श्री मोहनलाल किराडू प्रन्यास एवं श्री पुष्करणा ब्राह्मण शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास समिति की ओर से पुष्करणा समाज के पुरोधा, सामाजिक सरोकार से जुड़े, समाज हितैषी स्व. श्री मोहनलाल किराडू की तृतीय पुण्यतिथि पर सूरदासाणी बगीची में रविवार को श्रद्धांजली सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक जेठानंद व्यास ने समाज में शिक्षा के क्षेत्र विशेषकर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा स्व किराडू के सिद्धान्तों पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज उत्थान पर कार्य करने से समाज एवं देश का विकास होगा। विशिष्ट अतिथि भागवताचार्य पं. गोपाल नारायण व्यास ने किराडू से जुड़े संस्मरण सुनाते हुए कहा कि संगठन के माध्यम से समाज का विकास संभव है। अध्यक्षता करते हुए पं. जुगलकिशोर ओझा पुजारी बाबा ने समाज हित में कार्य करने अपील की। अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद के अध्यक्ष रूप किशोर व्यास, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र व्यास, विप्र फाउण्डेशन के भंवर पुरोहित, भाजपा नेता राजकुमार किराडू, आरएएस अधिकारी ज्योति छंगाणी, पुष्करणा महिला मण्डल की अध्यक्ष अर्चना थानवी, इंटक नेता हेमन्त किराडू ने अपने विचार रखे। इस मौके पर समाज की विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रन्यास के वीरेन्द्र किराडू, अनिल पुरोहित ने किया। इस मौके पर विनय किराडू, प्राचार्य राजेन्द्र पुरोहित, लालचंद बिस्सा, न्यायिक कर्मचारी नेता गिरीराज बिस्सा, रामकुमार हर्ष, मनोज व्यास, एल.एन व्यास, श्रीकृष्ण व्यास, रामनाथ आचार्य सहित समाज के उपस्थित अन्य लोगों ने स्व. किराडू के तैलचित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। समारोह में शिक्षा, सामाजिक संस्कार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को साफा पहनाकर, माल्यापर्ण एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।

ये हुए सम्मानित
भरत थानवी, विकास पुरोहित, विनोद व्यास, योगेश पुरोहित, महेन्द्र प्रकाश जोशी, पं. गोविन्द व्यास, पं. प्रहलाद व्यास, पं. गौरीशंकर पुरोहित, पं. अशोक ओझा, भुवनेश पुरोहित, पुष्पा पुरोहित, चंदा देवी, मथुरा देवी जोशी, विजयलक्ष्मी रंगा, गणेशी बाई जोशी। रामकुमार पुरोहित, राजकुमार किराडू ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सिद्धार्थ, गिरधर,विशाल, पवन, निर्मल,सोनू,आनंद , अशोक ,विपिन जी का विशेष योगदान रहा।

Click to listen highlighted text!