Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Tuesday, April 22

होली के बाद गर्मी ने दिखाए अपने तीखे तेवर, दिन का तापमान 39 डिग्री

अभिनव न्यूज, नेटवर्क। होली के अगले ही दिन गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पहली बार मार्च में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंच गया जो फरवरी में दिन का तापमान होता था। दिन का तापमान 39 डिग्री के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो 29 मार्च तक तापमान और बढ़ने के आसार हैं। उसके बाद एक विक्षोभ आएगा जिससे आंशिक राहत मिलेगी।

दरअसल अब तक रात का पारा 22 डिग्री तक ही पहुंचा था। होली के बाद मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने संकेत किए कि एक-दो दिन दो से तीन डिग्री तापमान और बढ़ सकता है। उसके बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आएगा। बीकानेर संभाग समेत कुछ जगह हलकी बूंदाबांदी या बादल छाएंगे। उससे वापस तापमान में गिरावट हो सकती है। तब गर्मी से राहत मिलेगी। वैसे इस वक्त रात में 19 डिग्री तापमान होना चाहिए। सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा तापमान होने से लोग गर्मी से परेशान होने लगे। रात में निम्न परत के बादल भी थे लेकिन उनसे भी कोई राहत नहीं मिली। मौसम विभाग की मानें तो 30 मार्च को वापस दिन और रात का पारा सामान्य पर आ सकता है।

Click to listen highlighted text!