Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Monday, April 21

विवेकानंद स्कूल में कत्थक नृत्य की प्रभावी प्रस्तुति

अभिनव न्यूज, बीकानेर। विवेकानंद स्कूल में कत्थक नृत्याश्रम, बीकानेर की होनहार छात्राओं विजय लक्ष्मी स्वामी, चैती पांडे और समीक्षा ने सोमवार को जयपुर घराने के शुद्ध कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विजय लक्ष्मी ने नृत्य की शुरुआत गुरु वंदना से की। कत्थक नृत्याश्रम के अमित सारस्वत ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्राओं ने जयपुर घराने का पारंपरिक शुद्ध कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया। नृत्य में आमद, थाट, तोड़े, परण, चक्कर व फुटवर्क प्रस्तुत किया गया। गौरतलब है कि कत्थक नृत्याश्रम कत्थक नृत्य शैली को जीवंत रखने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में विवेकानंद स्कूल में अन्य बच्चों के प्रोत्साहन के लिए यह आयोजन किया गया। स्कूल के प्राचार्या ने कलाकारों का अभिवादन किया नृत्य में तबले पर गुलाम हुसैन ने प्रभावी संगत की।

Click to listen highlighted text!