


अभिनव न्यूज, बीकानेर। जयपुर रोड हेमासर के पास कल शाम को एक हादसा हुआ। जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। वहीं एक जना घायल हुआ, जिसको जयपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार पशु को बचाने के चक्कर में क्रेटा गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार में सवार सरदारशहर थाना क्षेत्र के कल्याणपुरा पुरोहितान निवासी किशन सिंह (37) की मृत्यु हो गई। वहीं, बाबू सिंह राजपुरोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे जयपुर रेफर किया गया है।