Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Monday, April 21

गैंगरेप के बाद कपड़े भी ले गए बदमाश, शरीर नोचा, पीड़िता ने मांगी मदद तो लोगों ने समझा पागल

अभिनव न्यूज, नेटवर्क। राजस्थान के भीलवाड़ा में नाबालिग से रेप कर उसे भट्टी में जलाने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था। अब जिले में एक बार फिर एक महिला से हैवानियत हुई है। यहां दो लोगों पर महिला के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगा है। पुलिस ने रविवार को बताया कि महिला की पिटाई की गई है। रेप के बाद आरोपी महिला के कपड़े तक ले भागे थे। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस को स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि एक नग्न महिला महिला के लिए भटक रही है। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसे थाने लेकर गई।

बताया जा रहा है कि महिला की पिटाई की गई थी। शनिवार की रात महिला से सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया गया था। SHO, गंगापुर, नरेंद्र जैन ने कहा कि इनमें से एक आरोपी ने शादीशुदा महिला को एक जगह पर बुलाया था। इसके बाद महिला को एक सुनसान जगह पर ले जाया गया था। आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है और आगे पूछताछ की जा रही है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि गैंगरेप के बाद महिला सड़क पर चीखती-चिल्लाती रही। लेकिन कुछ लोगों ने पीड़िता को पागल भी समझ लिया था। कहा जा रहा है कि रात में खाना खाने के बाद महिला टहलने निकली थी। जिसके बाद महिला के साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैंगरेप के आरोपियों ने महिला के शरीर को नोंचा था। इसके बाद आरोपी महिला के कपड़े ले गए और उसे नग्न हालत में सड़क पर छोड़ दिया था।

मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तब उसने अपनी सीट कवर से पीड़िता का शरीर ढका था और उसे थाने लेकर पहुंची थी। इसके बाद महिला सिपाही के जरिए कपड़ा मंगवा कर महिला को दिये गये थे। पुलिस पीड़िता को अस्पताल लेकर गई थी। 

गैंगरेप के बाद पीड़िता को जिंदा जलाया

याद दिला दें कि हाल में भीलवाड़ा में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप के बाद उसे कोयले की भट्टी में जिंदा जलाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने अपनी चार्जशीट में कहा कि नाबालिग लड़की के साथ दो आरोपियों कोलू और कान्हा ने रेप किया और फिर सिर पर डंडा मार कर अचेत कर दिया। लेकिन लड़की इसके बाद भी जिंदा थी। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता की हत्या करने के लिए उसे जलती भट्टी में झोंक दिया था। 

Click to listen highlighted text!