Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

बैककर्मी महिला के खाते से इमिडिएट पेमेंट सर्विस के जरिए हुई लाखो की धोखाधड़ी

अभिनव न्यूज, नेटवर्क। बैंककर्मी महिला के खाते से दो लाख 82 हजार पांच सौ रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बैंक कर्मी महिला इमिडिएट पेमेंट सर्विस का उपयोग करती है। यह पेमेंट सर्विस बेहतर होने के कारण उसने इसका उपयोग किया। मंगलवार रात उसके बैंक खाते से अचानक इस सर्विस के जरिए दो लाख 82 हजार 500 रुपए निकल गए। इस पर उसने साइबर थाने में मामला दर्ज करवाया।

पंजाबी सिटी की अनु चावला ने बताया कि वह एक बैंक में कर्मचारी है। वह इमिडेएट पेमेंट सर्विस ( आईएमपीएस ) का उपयोग करती है। मंगलवार रात करीब दस बजे उसके मोबाइल पर उसके बैंक खाते से दो लाख 82 हजार पांच सौ रुपए अज्ञात के खाते में ट्रांसफर होने का मैसेज आया। बुधवार को इस बारे में पड़ताल की लेकिन संबंधित के बैक खाते का पता नहीं लगा है। महिला ने इस संबंध में बुधवार रात साइबर थाने में मामला दर्ज करवाया। साइबर थाने की टीम आरोपी का पता लगाने के लिए प्रयास कर रही है।

Click to listen highlighted text!