Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

शहर भाजपा अध्यक्ष बोले: नगर निगम आयुक्त ने आते ही विवाद का वातावरण बनाया, हम मेयर के साथ; पार्टी में विवाद नहीं

अभिनव टाइम्स | नगर निगम मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित और आयुक्त गोपाल राम बिरदा के बीच चल रहे विवाद के बीच शहर भाजपा ने आरोप लगाया है कि सरकार की नीति के तहत मेयर को परेशान किया जा रहा है। आयुक्त ने आते ही विवाद खड़े करने का काम किया, जो शहर के लिए उचित नहीं है। यहां भाजपा कार्यालय में केंद्र सरकार के आठ साल पूर्ण होने पर शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की।

बातचीत में शहर अध्यक्ष ने कहा कि अगर किसी तरह का विवाद बढ़ता है तो शहर भाजपा पूरी तरह से मेयर के साथ खड़ी है। मेयर के अधिकारों की रक्षा करने के लिए संगठन हर स्तर प्रयास करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार के इशारों पर मेयर को परेशान किया जा रहा है। अतिक्रमण तोड़ने के मुद्दे पर सिंह ने कहा कि कोरोना काल में बड़ी संख्या में लोगों ने रोजगार खोया है, ऐसे में अतिक्रमण तोड़ने के बजाय व्यवस्थाओं में सुधार किया जाना चाहिए।

मेरे साथ कोई अभद्रता नहीं

पिछले दिनों लक्ष्मीनाथ मंदिर में पार्षद अरविन्द किशोर आचार्य के साथ हुए विवाद पर शहर अध्यक्ष ने कहा अभद्रता जैसा कुछ नहीं हुआ था। वो हमारे परिवार के सदस्य है। उनकी नाराजगी भी नहीं थी। वो तो किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पार्टी में कहीं कोई विरोध नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि अरविन्द किशोर पर अब किसी तरह की कोई कार्रवाई पार्टी स्तर पर नहीं होने वाली है।

मेरी बात सही साबित हुई : मेयर

इस दौरान मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने कहा कि नगर निगम में केबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला और उनके भतीजे की ओर से हस्तक्षेप किया जा रहा है। ये सही साबित हुआ है क्योंकि आज उन पार्षदों के साथ मीटिंग भी की जा रही है।

Click to listen highlighted text!