


अभिनव न्यूज, बीकानेर। पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 272 अधिकारियों को डीजीपी डिस्क दी जाएगी। पुलिस महानिदेशक की ओर से डीजीपी डिस्क के लिए सम्मान होने वाले अधिकारियों की घोषित सूची में बीकानेर जिले के आठ अधिकारियों के नाम शामिल है।

इन आठ अधिकारियों में पुलिस निरीक्षक मनोज शर्मा, पुलिस निरीक्षक विकास विश्नोई, पुलिस निरीक्षक रमेश सर्वटा, उप निरीक्षक जगदीश पांडर, हैड कांस्टेबल दीपक यादव, कवीन्द्र, कांस्टेबल अमृतपाल व सब्दल अली शामिल है।