Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Monday, April 21

बीकानेर: पूर्व पार्षद के बेटे पर फायरिंग कर किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज

अभिनव न्यूज
बीकानेर।
बीकानेर में फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। बार बार अवैध हथियारों की धरपकड़ के बाद भी पिस्टल व देशी कट्‌टों से फायरिंग हो रही है। ताजा मामला रामपुरा बस्ती का है। जहां पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा के बेटे पर जानलेवा हमला किया गया है, उस पर फायरिंग करके जान से मारने का प्रयास किया गया। नयाशहर थाने में दीपक अरोड़ा ने इस आशय की एफआईआर दर्ज कराई है।
दीपक ने आरोप लगाया है कि उसका बेटा मोहित अरोड़ा अपना काम करके लौट रहा था। इसी दौरान एक बोलेरो में आए सोहन सिंह भाटी और उसके चार-पांच दोस्तों ने मिलकर हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई, जिससे वो बाल-बाल बच गया।

फायरिंग के बाद सभी वहां से भाग गए। दीपक अरोड़ा ने आरोप लगाया है कि किसी रंजिश को लेकर इन लोगों ने हमला किया था। बीछवाल एरिया में बार में भी इन लोगों के साथ विवाद हुआ था। जब वो बीयर बार बंद करके वापस लौट रहा था, तभी उस पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले वहां से सर्वोदय बस्ती की ओर भाग गए। घटना के बाद अब तक पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

Click to listen highlighted text!