अभिनव न्यूज।
Swara Bhasker Tweet: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हाल ही में हुई सपा नेता फहद अहमद संग शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। वह अपनी एक्टिंग के साथ ही आए दिन अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहती हैं। वहीं अब शादी के चंद रोज बाद ही स्वरा का एक ट्वीट सामने आया है। जिसमें उन्होंने फिर भारत देश को लेकर कुछ ऐसा लिख दिया है, जिसे पढ़कर लोगों का दिमाग गर्म हो गया है। ट्वीट को लेकर लोग उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं।
फूलों की तस्वीर संग विवादित बात
आपको बता दें कि बीते दिन स्वरा भास्कर ने कुछ फूलों की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में जो लिखा है वह किसी भी भारतीय के लिए सह पाना मुमकिन नहीं है। स्वरा ने अपने कैप्शन में कुछ ऐसा लिखा है जिसका अर्थ यह समझ आ रहा है कि भारत में रहना निराशा भरा है। इस पोस्ट के साथ स्वरा ने टूटा हुआ दिल भी बनाया है। देखिए स्वरा का ट्वीट…
पहले भी कई बार हो चुकी हैं ट्रोल
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब स्वरा भास्कर इस तरह से ट्रोल हो रही हैं। उन्होंने पहले भी देश के बारे में ऐसे बयान दिए हैं जिसके कारण वह लोगों के निशाने पर आ चुकी हैं।