Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Monday, April 21

अवैध हुक्काबार पर पुलिस ने मारी रेड, संचालक सहित पांच गिरफ्तार, फ्लेवर हुक्का जब्त

अभिनव न्यूज
नोखा:
नोखा पुलिस ने सोमवार रात को नोखा थाना क्षेत्र में स्थित एक बहु मंजिला इमारत में संचालित एक अवैध हुक्का बार पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस को हुक्का बार से प्रतिबंधित उपकरण मिले है। पुलिस ने हुक्का बार संचालित करने वाले संचालक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। छापे में बड़ी संख्या में हुक्के, फ्लेवर भी मिले है। रात के समय अचानक हुई कार्रवाई के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पकड़े गए हुक्का बार संचालक के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कर रही है।

थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि नोखा के गांधी चौक में पार्टी हॉल क्रेजी कल्चर नाम संचालित कैफे में हुक्काबार चलने की जानकारी मिली। जहां पर रेड डालने पर मौके पर भारी मात्रा में फ्लेवर, तम्बाकू व एक दर्जन हुक्के बरामद हुए है। रेड के दौरान हुक्का बार संचालित करने वाला संचालक भगतसिंह कॉलोनी वार्ड नंबर 22 निवासी मुरलीधर रेगर को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा इन्द्रा कॉलोनी निवासी हेमंत गोयल, कटला चौक निवासी सुमित चांडक, रायसर रोड़ निवासी नंदकिशोर राव व पवन कुमावत को भी गिरफ्तार किया है।

Click to listen highlighted text!