Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

GDS की नौकरी लगवाने के नाम पर 16 लाख ठगे:2 युवकों को झांसे में लिया…

अभिनव न्यूज
सीकर:
सीकर के नीमकाथाना इलाके में जीडीएस की नौकरी लगवाने के नाम पर दो भाइयों से ठगी का मामला सामने आया है। परिचित ने उन्हें झांसे में लेकर 16 लाख रुपए ऐंठ लिए। लेकिन अब तक नौकरी नही लगवाई। अब पीड़ित ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

सीकर के नीमकाथाना इलाके के निवासी सुमित ने नीमकाथाना कोतवाली थाने में रिपोर्ट देकर बताया है कि वह आज से करीब 5 से 7 साल पहले जयपुर में चाचा के लड़के के साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। जयपुर के गोपालपुरा बाईपास पर उसे अशोक कुमार मिला। जिसका उनके गांव में ही ननिहाल था। इसके बाद दोनों की अशोक से उनकी अच्छी जान पहचान हो गई। कोरोना के चलते लॉकडाउन लगने के कारण सुमित और उसके चाचा का लड़का दोनों अपने घर आ गए।

2022 में अप्रैल से मई के बीच अशोक सुमित के घर पर आया जिस ने कहा कि पोस्ट ऑफिस में जीडीएस ( ब्रांच पोस्टमास्टर) की भर्ती निकली हुई है। दोनों को भर्ती करवाने के 8-8 लाख रुपए लगेंगे। सुमित और उसके चाचा के लड़के ने अशोक को कुल 16 लाख रुपए दे दिए। पहले तो अशोक ने कहा कि 1 महीने में नौकरी मिल जाएगी। लेकिन जब एक महीने बाद मैरिट लिस्ट आई।

तो लिस्ट में सुमित और उसके चाचा के लड़के नाम ही नहीं था। इसके बाद भी चार-पांच लिस्ट आई। उनमें भी दोनों का नाम नहीं था। जब नौकरी नहीं लगने पर सुमित ने अशोक से बात की तो पहले तो उसने कहा कि वह रुपए लौटा देगा। लेकिन अब अशोक ने मोबाइल भी बंद कर दिया है। इसके अलावा रुपए भी नही दे रहा है। फिलहाल सुमित की रिपोर्ट पर नीम का थाना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Click to listen highlighted text!