Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Monday, April 21

बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का दिया संदेश:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत निकाली जागरूकता रैली

अभिनव न्यूज
नागौर:
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत शहर में एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे एडीएम मोहन लाल ने हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट से रवाना किया। इसमें छात्राओं ने नारों के जरिए नारी सशक्तिकरण की अलख जगाई। वहीं बाल विवाह, दहेज प्रथा और शराबबंदी के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं द्वारा संबोधित किया गया।

साथ ही महिला दिवस पर अपने विचारों को प्रकट किया। स्कूल स्तर पर विभिन्न महिला शिक्षिकाओं द्वारा प्रत्येक विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने पर सभी को सम्मानित किया गया। वहीं उनके उत्साह को बढ़ाया गया।

नागौर शहर भर में विद्यार्थियों द्वारा जागरुकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर स्कूल में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नागौर अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहनलाल ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे है। बालिका शिक्षा को बढावा देने के लिए आगे आना चाहि। वहीं. भू अभिलेख नेहा कंवर ने कहा कि महिलाओं को कभी भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। किसी भी काम को करने में महिला और पुरुष का अंतर नही होता बल्कि हिम्मत की बात होती है, यदि नारी के अंदर हिम्मत है तो कठिन से कठिन काम किया जा सकता है।

Click to listen highlighted text!