Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

शिक्षा मंत्री ने किया इन तीन पुस्तकों का विमोचन

अभिनव न्यूज
बीकानेर।
शब्दरत्न पब्लिकेशन की ओर से प्रकाशित प्रकाशित दो कृतियों का लोकार्पण डॉ बुलाकीदास कल्ला के हाथों सम्पन्न हुआ। डॉ. कल्ला ने डॉ. लक्ष्मी चौधरी की पुस्तक ‘गोविन्द मिश्र के उपन्सासों में साहित्य’ का लोकार्पण करते हुए कहा कि पति-पत्नी एक दूसरे का सहयोग करते हुए किस प्रकार तरक्की की राह पर आगे बढ़ सकते है, यह उदाहरण पेश किया डॉ. लक्ष्मी चौधरी और गोवर्धन ने। हमेशा एक सफल पुरुष के पीछे एक स्त्री का हाथ होता है उसी तरह एक सफल स्त्री के पीछे भी पुरुष का हाथ हो सकता है।

डॉ. मुकेश किराडू की पुस्तक ‘वर्किग कैपिटल मेनेजमेन्ट’ पर अपने विचार रखते हुए डॉ. कल्ला ने मैनेजमेन्ट के सिद्धान्तों को सफलता के जरूरी बताया। उन्होंने मैनेजमेन्ट पर अपने कईं अनुभव भी साझा किए। इसी क्रम में सुशील छंगाणी द्वारा सम्पादित पुस्तक ‘कहाँ गए वो लोग’ का भी इसी मंच पर विमोचन हुआ।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. ब्रजरतन जोशी ने अपने विचार रखे। उन्होंने साहित्य और कला के क्षेत्र में डॉ. बुलाकीदास कल्ला के अवदानों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डॉ. कल्ला के ही कार्यकाल में कलाकारों और साहित्यकारों अपेक्षित सम्मान मिलता रहा है। कार्यक्रम में कौशल्या नाई ने भी अपनी दो पुस्तकें डॉ कल्ला को भेट की।

कार्यक्रम में डॉ. गुंजन सोनी, प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर, पेमाराम सारण, प्रसिद्ध उद्योगपति, भोमराज गाट, अध्यक्ष, जाट महासभा, बीकानेर, रामप्रताप कूकणा,प्रसिद्ध उद्योगगति, शंकरलाल सारण, प्रसिद्ध उद्योगपति ने भी मंच साझा किया।
डॉ. लक्ष्मीचौधरी ने अपनी पुस्तक गोविन्द मिश्र के उपन्यासों में साहित्य पर संक्षिप्त सार प्रस्तुत किया। अंत में आगुन्तकों का धन्यवाद शब्दरतन पब्लिकेशन के प्रकाशक किशनकुमार व्यास ने किया।कार्यक्रम में डॉक्टर सुरेंद्र बेनीवाल,डॉक्टर गोरी शंकर जोशी, डॉक्टर रामेश्वर व्यास, डॉक्टर हेमलता व्यास, डॉक्टर शिव शंकर झांवर,डॉक्टर पुखराज, हेतराम कासनिया,अभिमन्यु सिंह, प्रकाश धतरवाल रामचंद्र तरड़ ,अनिल मूड,लक्ष्य चौधरी मोहन लाल कूकना, सुभाष चौधरी सहित समाज के विविध क्षेत्रों के गणमान्य जन मौजूद रहे।

Click to listen highlighted text!