Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Thursday, September 19

आज का राशिफल: जानिये क्या कहती है आपकी राशि

आज दिनांक 31 दिसंबर 2022 शनिवार, पौष मास शुक्लपक्ष की नवमी तिथि शाम 6.33 बजे तक रहेगी फिर दशमी तिथि शुरू होगी, गंडमूल रेवती नक्षत्र दिन में 11.47बजे तक रहेगा फिर दूसरा गंडमूल अश्विन नक्षत्र शुरू होगा, परिघ योग सुबह 8.20 बजे तक रहेगा फिर शिवयोग शुरू होगा, कौलव करण शाम 6.33 बजे तक रहेगा फिर तैतिल करण शुरू होगा, चंद्रमा मीन राशि मे सुबह 11.47 बजे तक रहेगा फिर मेष राशि मे प्रवेश करेगा ओर पंचक समाप्त हो जयेगे, आज का राहुकाल दिन में 10.03 बजे से 11.22 बजे तक रहेगा, आज शनिवार को पूर्व दिशा में दिशाशूल रहता है, आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12.20 बजे से 1.02 बजे तक रहेगा, रवियोग दिन में 11.47 बजे से अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा, आज सूर्योदय सुबह 7.26 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 5.57 बजे होगा*

*आज का दिन 2022 का आखिरी दिन है कल सुबह से नया साल शुरू हो जायेगा*

*मेष* आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा और अगर कहू क सफलता से भरपूर है तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी | लेकिन सुबह सवेरे का टाइम थोड़ा बैचेनी से भरा हो सकता है- आप परिवार के बिच में अपने आपको हल्का और टेंशन मुक्त महूसस करेगे | आपको अगर कही लम्बी यात्रा पर जाना हो तो जा सकते है | कोइ सेवा सम्बन्धी कार्य की शुरुवात करने के लिए दिन अच्छा है |

*वृषभ* आपके लिए आज का दिन दोपहर के बाद थोडा सा विपरीत है लेकिन ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है | खर्च अधिक हो सकता है | आज आप किसी को उधार न दे और न ही किसी लेन देन में मध्यस्था करे | आज कोई महंगा सौदा न ख़रीदे कारन की इस सौदे में बाद में नुक्सान हो सकता है |

*मिथुन* आपके लिए आज का दिन अच्छा है | आज आपको लाभ की स्थति वाली ग्रह गौचर मिली है इसलिए अगर आप थोडा सा प्रयास करे और एक्टिव हो जाये तो आज व्यापर व्यवसाय में काफी लाभ मिलने की सम्भावना है | अगर आप कोई बड़े लेवल की मीटिंग भी करने जा रहे है तो जरुर सफलता मिलेगी |

*कर्क* आपके लिए आज का दिन अच्छा | पिछले काफी दिनों से आपके दिमाग में कई प्रकार के विचार आ और जा रहे थे लेकिन रस्ता नहीं दिख रहा था मगर आज आप अगर परिवार में चर्च करेगे तो जरुर आपको रास्ता मिल जायेगा | आपको अब अपने आगे के भविष्य के लिए जो तय किया हो उस पर आगे बढे |

*सिंह* आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने की ही उम्मीद है बस आपको आज पोजेटिव विचार रखे और अपने काम को भी बिलकुल मन लगाकर करे | आज आपके द्वार पर कोई अच्छा प्रपोजल लेकर आ सकता है और आपके लिए उसको अस्वीकार करना भी मुश्किल होगा | भाग्य साथ देगा |

*कन्या* आपके लिए आज का दिन विपरीत ग्रह स्थात का है इसलिए आज आप सभी प्रकार के जोखिम के कामो से दूर रहे और अपनी समझ के अनुसार काम करे या सलाह लेनी हो तो. अपने परिवार से ही सलाह करे दूसरा कोई आपको बरगला सकता है या कोई खर्च अधिक करवा सकता है | सेहत का ध्यान रखे |

*तुला* आपके लिए आज का दिन अच्छा है | सोचे समझे काम आसानी से बनेगे | भागदारी के काम में पारदर्शिता रखे | यदि आप की शादी नहीं हो रही है तो आज आप प्रयास शुरू करे जल्दी आपकी शादी हो जाएगी | पारिवारिक जीवन में आपको आपसी तालमेल और खुशियों महसूस होगी |

*वृश्चिक* आपके लिए आज का दिन थोडा सा विचलित करने वाला बन गया है | आज आपको कोई चिडाने की कोशिश कर सकता है या कोई काम ऐसा करना पड़ सकता है जिसमे आपको बिलकुल भी इंटरेस्ट न हो | मन को शांत रखे और अपने काम से काम करे | कोई दूर दराज से मिलने को आ सकता है |

*धनु* आपके लिए समय शुभ चल रहा है | आज आपको किसी बड़े काम करने से सफलता मन के मुताबिक सफलता मिल जाएगी | पारिवारिक माहोल अच्छा और खुशनुमा बनेगा | आर्थिक स्थति में थोडा सुधर होगा | विदेश जाने की योजना हो तो आज तेयारी करे या जो कदम उठाना है वह उठाए |

*मकर* आपके लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा | आज आपक जो चल रहा है उस पर ज्यादा ध्यान देने क जरूरत है | कोइ आपको आपके लक्ष से भटकाने की कोशिश कर सकता है | कोई गलती करता है तो या फिर किसी से कोई गलती होती है तो आप शांति से सामने वाले की गलती को समझना और धेर्य न खोना |

*कुंभ* आपके लिए आज का दिन अच्छा है | व्यवहारिक रूप से आज आप काफी एक्टिव रहेगे और अपने कार्यो में भी तत्परता दिखायेगे | आज आपको किसी एक नए काम में आज रूचि बढ़ेगी और आपको अगर वह करने की अनुकूलता हो तो जरुर करे आगे इसका लाभ मिल जायेगा |

*मीन* आपके लिए आज का दिन अच्छा है और गौचर भी पक्ष के बने है | आज आप अपने परिवार की तरफ थोडा ध्यान दे तो अच्छा होगा किसकी क्या आवश्यकता है आदि की पूर्ति करे | परिवार में मेहमान आने से रोनक रहेगी और आज आप शाम को घुमने का प्लान भी पूरा कर सकते है |

Click to listen highlighted text!