Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

राजस्थान टीचर भर्ती का GK पेपर लीक, मास्टरमाइंड गिरफ्तार:चलती बस में सॉल्व कर रहे थे 40 छात्र, 7 लड़कियां…

अभिनव न्यूज।
अजमेर:
राजस्थान में शनिवार को सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा होनी थी। लेकिन एग्जाम शुरू होने से पहले ही परीक्षा का पेपर लीक हो गया। उदयपुर में 40 स्टूडेंट्स बस में पेपर सॉल्व करते पकड़े गए। इसे लेकर अजमेर, उदयपुर, अलवर समेत राज्यभर में छात्रों ने हंगामा और प्रदर्शन किया। इसके बाद आनन-फानन में सुबह नौ बजे एग्जाम शुरू होने से ठीक पहले पेपर कैंसिल कर दिया गया।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने साफ किया कि आज दूसरी पारी में होने वाली परीक्षा होगी। सिर्फ सुबह की पारी में होने वाला GK का पेपर स्थगित किया गया है। इस पेपर को चार लाख छात्र देने वाले थे। अब ये एग्जाम कब होगा। इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

पहले देखिए, लीक पेपर को

पुलिस को कब और कैसे मिला इनपुट
उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि पेपर लीक होने की जानकारी देर रात मिली। इसके बाद हमने टीम को एक्टिव कर दिया था। बेकरिया थाने के बाहर एक बस को देखा। बाद संदिग्ध लगने पर छानबीन की। बस में बैठे लोगों के पास कुछ पेपर थे, जो ओरिजनल पेपर के सवालों से मिलते-जुलते थे।

10 लाख रुपए में बेचा पेपर, मास्टरमाइंड का डॉक्टर दोस्त भी गिरफ्तार

पुलिस ने पूछताछ के बाद बताया कि यह पेपर 10 लाख में बेचा गया। हमने जो 40 लोग पकड़े, उनमें 7 लड़कियां हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पेपर लीक का मास्टरमाइंड जालोर में सरकारी टीचर सुरेश विश्नाेई है। वह जोधपुर का रहने वाला है। बताया जा रहा है विश्नाेई ने पूरा प्लान बनाया था और बस किराए पर ली थी। विश्नोई के साथ पकड़ा गया उसका एक साथी भजनलाल डॉक्टर है।

सुरेश को जयपुर से सुरेश धाका और भूपी सारण ने पेपर भेजा था। इसके बाद सुरेश विश्नोई ने भजनलाल के जरिये सबको पहुंचाया। धाका ने वॉट्सऐप के जरिए विश्नोई को पेपर भेजा था। सूत्रों के मुताबिक आरपीएसी के किसी एक व्यक्ति ने धाका और भूपी को पेपर उपलब्ध कराया

1193 परीक्षा केंद्रों पर होना था एग्जाम
आज ग्रुप सी की परीक्षा थी। इसके तहत सुबह पहली पारी की परीक्षा 1193 परीक्षा केंद्रों पर होनी थी। इसमें करीब 3.74 लाख छात्र रजिस्टर्ड थे। दोपहर 2 से 4.30 बजे तक दूसरी पारी के विज्ञान विषय की परीक्षा 461 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Click to listen highlighted text!