Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Thursday, September 19

आज का राशिफल: जानिये क्या कहती है आपकी राशि

आज दिनांक 21 अक्टूम्बर 2022 शुक्रवार- कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि शाम 5-22 बजे तक रहेगी फिर द्वादशी तिथि शुरू होगी- गंडमूल मघा नक्षत्र दोपहर 12-28 बजे तक रहगा फिर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शुरू होगा- शुक्ल योग शाम 5-48 बजे तक रहगा फिर ब्रह्म योग शुरू होगा- बालव करण शाम 5-22 बजे तक रहेगा फिर कौलव करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात सिंह राशि मे गोचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दिन मे 10-57 बजे से 12-22 बजे तक रेहगा- आज शुक्रवार को पश्चिम दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर मे 12 बजे से 12-45 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-40 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-05 बजे होगा*

*आज गोवत्स द्वादशी ओर रमा एकादशी है*

*मेष* आज आपका दिन है इसलिए बहुत ही अच्छा दिन है आपके सभी काम आसानी से बनते ही चले जायेगे | कही से कोई शुभ समाचार भी आयेगे | आपको संतान से भी अच्छा सन्देश या लाभ मिलेगा | प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी | आय भी बढ़ेगी |

*वृषभ* आपके लिए आज का दिन मिला झुला रहने वाला है जिस काम को आप पूरा करने की सोच रहे है वो आज शायद ही पूरा हो और कोई अपना ही आपके काम में रोड़ा अटका सकता है | भौतिक सुख सुविधा मे बढ़ोतरी होगी | कोई गुस्सा दिलाये तो भी शांत रहे |

*मिथुन* आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा | आपका जोश और उत्साह बढेगा | हर काम को आप बड़ी ही फुर्ती से निपटाना चाहेगे | परिवार में खुशियों का माहोल बना रहेगा | आपको नए काम की भी ऑफर मिल सकती है | यात्रा आदि के लिए आज का दिन शुभ है |

*कर्क* आपके लिए आज का दिन शुभ है मित्र राशी का चंद्रमा धनदायक है इसलिए काम अच्छा चलेगा और धनलाभ भी होगा | घर में भी मेहमान आने से आपको खुशिया मिलेगी | निश्चित रूप से आज आप अगर कोई बैंक से ऋण आदि लेना चाहे तो मिल सकता है |

*सिंह* आपके लिए तो आज का दिन इस पुरे महीने का सबसे शुभ दिन है अच्छे अच्छे लोगो से मिलना होगा और कोई नया काम शुरू करना चाहे तो भी कर सकते है | आज आपको धन मिलेगा | परिवार में भी खुशिया बढ़ेगी और कोई यात्रा भी कर सकते है |

*कन्या* आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा एक तो आय कम होगी और ऊपर से खर्च बेहिसाब होगा या कोई अचानक का खर्च भी हो सकता है | आपके लिए आज कर्जा मुसीबत बन सकता है | अपनी वाणी पर कंट्रोल रखे नहीं तो अपमान भी हो सकता है |

*तुला* आपके लिए आज का दिन शुभ है और खासकर के अगर आप किसी व्यपरिकी यात्रा पर जाना चाहते है तो लाभ मिलेगा और यात्रा सफल साबित होगी | आपके काम काज में तेज़ी रहेगी और कोई नया काम भी शुरू करने के अवसर प्राप्त हो जायेगे |

*वृश्चिक* आपके लिए आज का दिन अच्छा है अगर आप किसी स्थान परिवर्तन के बारे में सोच रहे है तो आज हो सकता है और आप करना चाहे तो भी आज दिन शुभ है कर सकते है | सभी काम आसानी से बनेगे और सामाजिक सफलता का लाभ आपको ही मिलेगा |

*धनु* आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली दिन है | काम तो आसानी से अब बना ही लेगे परन्तु अब आपके पास वो समय भी आ रहा है की जब आप खुद अपना कोई नया काम शुरू कर सकते है | कलाकार लोगो से सम्पर्क लाभ मिलेगा और धनलाभ भी होगा |

*मकर* आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है बिलकुल विपरीत ग्रह गौचर हो गए है इसलिए हरेक काम बहुत सावधानी से और सोचसमझकर कर करना पड़ेगा नहीं तो हानि हो सकती है | लोगो से भी रिश्ते इस समय में प्रभावित होंगे मित्र नाराज़ हो सकते है |

*कुम्भ* आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा है सोचे समझे काम आगे बढ़गे मगर आपका ध्यान आज काम में कम और महिलाओ में जायदा रहेगा इस राशी की महिलाओ का ध्यान भी पुरुषो में रहेगा और प्रेम प्यार करने वालो का आज रोमांस बढेगा ही |

*मीन* आपके लिए अभी का समय थोडा विपरीत जैसा ही रहेगा क्युकी आपके साथी पिछले कुछ दिनों से आपसे कुछ उखड़े उखड़े रह रहे है तो वो और ज्यादा विरोध न करे इसलिए आज उनपर थोडा ध्यान दने की जरुरत है | नए काम से अभी दूर रहे तो अच्छा

Click to listen highlighted text!