Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

नारी निकेतन में बीकानेर संभागीय सदस्य नियुक्त होने पर प्रियंका गहलोत सोलंकी का स्वागत

अभिनव न्यूज बीकानेर।
भागीरथी नंदनी संस्था द्वारा मंगलवार को नारी निकेतन में बीकानेर संभागीय सदस्य नियुक्त होने पर समाजसेवी प्रियंका गहलोत सोलंकी का शाल माला और पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया। प्रियंका गहलोत सोलंकी ने कहा की उनकी रुचि शुरू से ही महिलाओं के लिए कार्य करने में रही है और नारी निकेतन के माध्यम से में अपने दायित्व और कर्तव्य को पूरा

करने का प्रयास करूंगी। संस्था के अध्यक्ष मिलन गहलोत ने कहा की प्रियंका गहलोत सोलंकी लंबे समय से समाजसेवा कर रही है और इनके परिवार द्वारा भी परोपकार के कार्य लिए जाते है ऐसे समांजसेवियो का स्वागत स्वय को अभिभूत करता है। अभिनंदन करने वालों में पीपा क्षत्रिय सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष भंवर लाल जी बडगूजर भागीरथ नंदनी संस्था के अध्यक्ष मिलन गहलोत शहर कांग्रेस प्रवक्ता व पार्षद नितिन वत्सस, महिला कांग्रेस की संतोष परिहार महिला कांग्रेस की मुमताज शेख पार्वती गोसाई, अफसाना पठान,पवन परिहार, विशाल गहलोत, अनिल शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

Click to listen highlighted text!