Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

कूडो नेशनल चैम्पियनशिप के लिए 62 सदस्यों की टीम का चयन

अभिनव न्यूज बीकानेर।
कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ इण्डिया (KIFI) के द्वारा आठ दिवसीय चैम्पियनशिप, 13वीं कूडो नेशनल चैम्पियनशिप, 14वीं अक्षय कुमार इन्टरनेशनल टुर्नामेन्ट, 3री कूडो फेडरेशन कप, 24 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक यूको तरसाडिया युनिवर्सिटी बरडोली (गुजरात) में आयोजित की जायेगी जिसमें बीकानेर के 57 कूडोकाज मार्शल आर्टिस्ट व 5 ऑफिशियल सहित 62 सदस्य भाग लेंगे।

कूडो एसोसियेशन ऑफ बीकानेर की सचिव सेन्सई सोनिका सैन (ब्लैक बेल्ट, जापान) ने जानकारी देते हुए बताया कि कूडो इण्डिया द्वारा आयोजित चैम्पियनशिप मेें राजस्थान टीम की ओर से बीकानेर के 57 कूडोकाज महिला व पुरूष के विभिन्न आयु एवं भार वर्ग मेें भाग लेंगे जिसमें महिला वर्ग में – आरोही शर्मा, डिम्पल मारू, वंदना महेश्वरी, अनमोल तेजी, अंकिता मारू, मान्यता भाटी, गौरी भाटी, नीलम अधिकारी, वसुंधरा गिरी, सृष्टि सिंह, पलक तंवर, तान्या कुमावत, मानवी भाटी, खुशी भाटी, मनाहिल कलर, प्रेरणा सिंह, प्रियंका सिंह, अवन्तिका शर्मा, ऐंजल भाटी, बार्बी पारीक, चार्मी गोस्वामी, गुहांजनी, वान्या राज, अर्पणा गोयल, यश्वी, अर्पिता, वर्णिका तथा पुरूष वर्ग में – लक्ष्य सिंह, भव्य भारद्वाज, शशि गहलोत, आर्यवीर डूमरा, तनिष्क सैन, योहान तैलंग, कुणाल भारवानी, सौम्य शर्मा, युवराज, कुणाल सुथार, आयूष गोयल, आर्यन कासनिया, कुणाल चौधरी, मधुसुदन सिंह, प्रथम ठोलिया, पार्थ व्यास, विशाल उत्तम, चिरंजीव तिवाड़ी, लक्की चांवरिया, सूरज चांवरिया, मुकुल पाण्डिया, दीपक सिहाग, खुशाल, तुषार कनोजिया, हर्षवर्द्धन, सुशांत अग्रवाल, विनीत मोदी, नवरतन बिश्नोई, क्षितिज गोयल, दुर्गेश मोदी खिलाड़ीयों के रूप में हिस्सा लेंगे तथा लक्की शर्मा सदस्य के रूप में भाग लेंगे।
कूडो राजस्थान के सचिव रेंशी प्रीतम सैन ने बताया कि कूडो खेल विश्व की लोकप्रिय मिक्स्ड मार्शल आर्ट में से एक है। इस चैम्पियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का लाभ मिलेगा। सेन्सई सोनिका सैन ने बताया कि तीनों चैम्पियनशिप में रेन्शी प्रीतम सेन, सेन्सई सोनिका सेन, सेन्सई विजय सिंह, सेन्सई अंजली व्यास, सेम्पाई योगेश्वर बारासा रेफरीशिप की भूमिका निभायेंगे।
62 सदस्यों की टीम में मुख्य कोच रेन्शी प्रीतम सैन, महिला टीम मैनेजर सेन्सई सोनिका सैन व पुरूष टीम मैनेजर विजय सिंह होंगे। संस्था पदाधिकारी देवेन्द्र कुमार बिश्नोई (अध्यक्ष), गजेन्द्र सिंह राठौड, नगेन्द्र सिंह शेखावत, ज्योतिप्रकाश रंगा, एडवोकेट श्रीभगवान मारू, दिव्या डूमरा, नीलम जौहरी, सुषमा राय व स्थानीय खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दी।

Click to listen highlighted text!