Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Thursday, September 19

आज का राशिफल: जानिये क्या कहती है आपकी राशि

आज दिनांक 17 अकतूमबर 2022 सोमवार- कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि 9-29 बजे तक रहेगी फिर अष्टमी तिथि शुरू होगी- पुनर्वसु नक्षत्र कल सुबह सूर्योदय पूर्व 5-13 बजे तक रहेगा फिर पुष्य नक्षत्र शुरू होगा- शिव योग शाम 4-02 बजे तक रहेगा फिर सिद्ध योग शुरू होगा- बव करण सुबह 9-29 बजे तक रहेगा फिर बालव करण शुरू होगा- चंद्रमा मिथुन राशि मे रात 10-28 बजे तक रहेगा फिर कर्क राशि मे प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल सुबह 8-04 बजे से 9-30 बजे तक रहेगा- आज सोमवार को पूर्व दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12-00 बजे से 12-46 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-38 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-08 बजे होगा*

*मेष* राशी के लिए दिन शानदार सफलता से भरा हुआ प्रतीत हो रहा है | कुछ नया सौदा या रोजगार प्राप्ति के प्रबल योग बने हुए है | विस्तार के साथ आपकी मनोदशा कुछ अलग और नया करने की रहेगी | भाई से साथ और सहयोग की आशा आज रख सकते है |

*वृषभ* राशी के लिए समय अच्छा और पक्ष का बना हुआ है | कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे है तो अब तैयारी शुरू कर दे जल्दी ही मौका मिल जाएगा धन की व्यवस्था भी हो जाएगी | दूर के रिश्तेदार आज घर पर मिलने आ सकते है | बच्चो का विशेष ध्यान रखे |

*मिथुन* राशी के लिए दिन शुभ है | आपको चेलेंज स्वीकार करने में मजा आएगा और आपके सामने कुछ नए नए काम भी करने को मिलेगे | दिमाग से किया गया हर काम सफल होगा | यात्रा और मनोरंजन के अवसर भी मिलेगे |

*कर्क* राशी के लिए बारहवे खर्च स्थान का चंद्रमा चल रहा है इसलिए छोटे मोटे सभी काम संभलकर करने के बावजूद भी कुछ न कुछ कमी रहने की सम्भावना है और पैसे की तंगी बन सकती है इसलिए आज जितनी सुविधा मिले उसका ही स्तेमाल करे |

*सिंह* राशी के लिए लाभ स्थान का चंद्रमा है | व्यापार में कुछ खास लाभ होने की सम्भावना है | यदि आप स्टोक आदि जमा करना चाहे तो कर सकते है | परिवार में कोई शुभ समाचार आने से खुशिया भी बढ़ेगी और अच्छे लोगो से परिचय बढेगा जो आगे भी लाभ देगा |

*कन्या* राशी के लिए दिन कारोबारी वृद्धि और स्थान परिवर्तन के लिए शुभ चल रहा है | बेरोजगारों के लिए आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होने का दिन है | नया पदभार ग्रहण कर सकते है | व्यापार की स्थापना भी कर सकते है और खास यह की आज पैसे जमा करे |

*तुला* राशी के लिए भाग्य स्थान का चंद्रमा है यह आपके लिए नए अवसर प्रदान करेगा | आपकी सोच में आज अचानक काफी अच्छा और विनम्र परिवर्तन देखकर आपके साथी भी आश्चर्य करेगे | धर्म कर्म में रूचि और विशेषकर रहस्यमय चीजो में रूचि बढ़ेगी |

*वृश्चिक* राशी के लिए दिन विपरीत गौचर वाला बना हुआ रहेगा अभी आपके आठवे मृत्यु स्थान का चंद्रमा है यह कोई विशेष शुभ फल नहीं देता और किसी प्रकार से कुदरती सहायता भी नहीं देता है | सावधान होकर रहे दिन में कुछ मन के विपरीत घटित होने की सम्भावना है |

*धनु* राशी के लिए सप्तम जीवनसाथी स्थान का चंद्रमा है | आपका मन वासना से भरा रहेगा | जीवनसाथी के साथ प्यार और मनोरंजन का वक्त निकाल सकते है | थोडा चुहलबाजी थोड़ी छेड़छाड़ और कुछ मनुहार करने का समय है ऐसा ही आज आपका दिन बीतने वाला है |

*मकर* राशी के लिए दिन कर्ज, रोग और गुप्त शत्रुओ से pअरेशानी लिए है इसलिए आज कोई विशेष जोश या उत्साह में आप अपनी हानि न करवा बैठे | साथी आपसे काफी उम्मीद रखेगे और आप पर दबाव भी रहेगा | नया इन्वेस्ट और यात्रा को टालना ठीक रहेगा |

*कुम्भ* राशी के लिए कुछ न कुछ आज नया करने की मन में उमंग बहुत उठेगी और परिवार में भी इसी कुछ नए के विषय में चर्चा विचारना होगी | संतान पक्ष का साथ सहयोग मिलेगा | निजी कार्यो में प्रगति और सफलता मिलेगी | आय के मामले में आप भाग्यशाली रहेगे |

*मीन* राशी के लिए चौथा चंद्रमा है | आधुनीक और ऐश्वर्यशाली वस्तुओ में आपकी रूचि बढ़ेगी |कोई मोबाईल, टीवी आदि वस्तु लेना चाहते है तो आज आसानी से मिलने के योग बने है | निर्धारित सीमा में खर्च किया गया गुणकारी साबित होगा | परिवार मे माता से सलाह मशवरा करके काम करे |

Click to listen highlighted text!