Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Thursday, September 19

आज का राशिफल: जानिये क्या कहती है आपकी राशि

आज दिनांक 14 अकतूमबर 2022 शुक्रवार- कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि मध्यरात्रि 4-52 बजे तक रहेगी फिर षष्ठी तिथि शुरू होगी- रोहिणी नक्षत्र रात 8-47 बजे तक रहेगा फिर मृगशिरा नक्षत्र शुरू होगा- व्यतिपात योग दोपहर 1-58 बजे तक रहेगा फिर वारियान योग शुरू होगा- कौलव करण दोपहर 3-56 बजे तक रहेगा फिर तैतिल करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात वृषभ राशि मे गोचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दिन मे 19-57 बजे से 12-24 बजे तक रहगा- आज शुक्रवार को पश्चिम दिशा मे दिशशुल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12-01 बजे से 12-47 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-36 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-11 बजे होगा*

*मेष* आपके लिए दिन अच्छा है खासकर के धन और कुटुंब के मामले में आप भाग्यशाल रहेगे | आर्थिक स्थति में सुधार दिखाई दे रहा है | आज आप कोई काम छोटा न समझे जो मिले करे शाम होते होते लाभ भी मिल जायेगा | परिवार में कोई मेहमान भी आ सकते है |

*वृषभ* आपके लिए आज का दिन चहुमुखी सफलता का है आप जिस काम में हाथ डालेगे उसमे सफलता और सिद्ध अवश्य मिलेगी | आज आप घर में कोई शुभ मांगलिक काय संपन करवा सकते है और अगर यात्रा पर जाना चाहे तो भी जा सकते है |

*मिथुन* आज आपके लिए बारहव चंद्रमा है इसलिए आपके लिए आज का दिन खर्चीला साबित होगा | आज आप फालतू के खर्च पर कंट्रोल करे और धन को बचाने का प्रयास करे जो काम आसानी से कर सकते है उसको ही करे |

*कर्क* आपके लिए आज का दिन व्यापारिक और आर्थिक रूप से समृद्धि लेकर आया है | आज आपके व्यापर और व्यवसाय में पिछले दिनों के मुकाबले काफी तेज़ी रहेगी | आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और नए अच्छे और लाभकारी सौदे आपके हाथ में आयेगे |

*सिंह* आपके लिए आज का दिन सफलता और वृद्धि का है | आज आप अपने व्यापार या व्यवसाय या नौकरी में बदली करना चाहे या विस्तार करना चाहे तो कर सकते है | आज भले ही सीधा अर्थ लाभ मिले या न मिले मगर आश्वासन जरुर मिल सकता है |

*कन्या* आपके लिए आज का दिन अच्छा है | अगर देखे तो आपको आज भाग्य का बहुत साथ मिलेगा | आज आपको अपने पुराने रुके अटके काम पुनः शुरू करे | आपका धार्मिक कार्यो में रुजान बढेगा | संतो के संग या आध्यात्म में वक्त बिताने का मौका मिलेगा |

*तुला* आपके लिए अभी दिन अच्छा नहीं है | चंद्रमा की अनुकूलता नहीं मिलने से काम में बाधा और निराशा मलने के योग है लेकिन अगर आप धेर्य और समझदारी से काम लेंगे तो आज नहीं तो आगे इसका लाभ मिलेगा | आज आप स्वास्थ्य पर ध्यान दे |

*वृश्चिक* आपके लिए आज का दिन शुभ और सुखकारी है | पति पत्नी में आपसी प्रेम बढेगा | अविवाहित लोगो के रिश्ते की बात आज चलाई जाए तो जल्दी रिश्ता बन जाने की सम्भावना है | आज साझेदारी के काम में लाभ मिलेगा | आर्थिक मजबूती बढ़ेगी |

*धनु* आपके लिए आज का दिन साधारण रहेगा | जो काम चल रहा है उस पर ध्यान दे | आज कोई ऋण आदि न ले और अगर पहले से लिया हुआ है तो उसका कुछ हिस्सा आज चुकाने का प्रयास करे | स्वास्थ्य भी थोडा नरम गरम रहने की या सुस्ती भरा माहोल रहेगा |

*मकर* आपके लिए आज का दिन अच्छा है | कार्य में सफलता और व्यक्तिगत सम्मान प्राप्त होगा | किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी | सुबह सवेरे हो सकता है कोई शुभ समाचार मिल जाए जिससे परिवार में खुशिया बढ़ेगी | आज की गई यात्रा शुभ और लाभदायक रहेगी |

*कुम्भ* आपके लिए आज का दिन अच्छा है लेकिन कुछ कुछ संशय या विघ्न भी ग्रह योग के कारन आ सकता है | आज आप काफी दुविधा की स्थति में रहेगे तो अपने काम को नहीं कर पायेगे इसलिए आज अपने पर भरोसा करे और काम को चुपचाप करते रहे |

*मीन* आपके लिए दिन शानदार है | आज आप में काफी जोश रहेगा और अपने कार्यो के परति भी काफी सतर्क रहेगे और लगातार काम में व्यस्त रहेगे तो अच्छा होगा सफलता और सिद्धि के योग बने हुए है आर्थक लाभ होगा और आप हर काम को सफाई और चतुराई से पूरा करेगे |

Click to listen highlighted text!