Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

PTI भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी:15 अक्टूबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति, नवंबर में जारी होगा रिजल्ट

अभिनव न्यूज।
जयपुर: राजस्थान में 25 सितम्बर को आयोजित हुई शारीरिक शिक्षक (PTI) भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी हो गई है। जिसे कैंडिडेट्स कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। इसके साथ ही भर्ती परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स को अगर किसी सवाल या फिर जवाब में आपत्ति है। तो वह 100 रुपए का फीस देकर अपनी आपत्ति 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है। इसके बाद नवंबर में फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।

दरअसल, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 25 सितम्बर को जयपुर के 143 परीक्षा केंद्रों पर 5546 पदों पर शारीरिक शिक्षक (PTI) की भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके लिए प्रदेश के 53 हजार 234 अभ्यर्थी ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। वहीं अब कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्री आंसर-की जारी की है। जिस पर आपत्ति के बाद फाइनल आंसर-की के साथ रिजल्ट जारी किया जाएगा।

सैलरी

राजस्थान सरकार द्वारा लागू सातवें वेतनमान के अनुसार PTI को पे-मैट्रिक्स लेवल 10 के आधार पर सैलरी दी जाएगी। हालांकि प्रोबेशन पीरियड के दौरान सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सैलरी दी जाएगी।

अब तक की सबसे बड़ी भर्ती

ग्रेड थर्ड के 5126+ 420 पदों पर भर्ती अब तक की सबसे बड़ी भर्ती बताई जा रही है। इससे पहले वर्ष 2018 में वसुंधरा राजे सरकार ने एक साथ 4500 पदों पर ग्रेड थर्ड के पीटीआई की भर्ती की थी। ऐसे में शिक्षा विभाग द्वारा इस बार पांच हजार से ज्यादा पीटीआई की भर्ती पहली बार होने का दावा किया जा रहा है।

Click to listen highlighted text!