Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Thursday, September 19

आज का राशिफल: जानिये क्या कहती है आपकी राशि

आज दिनांक 13 अक्टूम्बर 2022 गुरुवार- कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि मध्यरात्रि 3-08 बजे तक रहेगी फिर पंचमी तिथि शुरू होगी- कृतिका नक्षत्र शाम 6-41 बजे तक रहेगा फिर रोहिणी नक्षत्र शुरू होगा- सिद्धि योग दोपहर 1-51 बजे तक रहेगा फिर व्यतिपात योग शुरू होगा- बव करण दोपहर 2-29 बजे तक रहेगा फिर बालव करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात वृषभ राशि मे गोचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दोपहर 1-51 बजे से 3-18 बजे तक रहेगा- आज गुरुवार को दक्षिण दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12-01 बजे से 12-47 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-36 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-12 बजे होगा*

*आज करवाचौथ ओर वक्रतुंड संकष्टी है*

*मेष* आपके लिए आज का दिन अच्छा और धनदायक है | आज आपके घर में मिलने वाले मेहमान आयेगे ओर आप काफी व्यस्त रहेगे खासकर इस राशी की महिलाए आज थकान से भर सकती है | आपको आज रुका अटका धन मिलने के योग भी हा |

*वृषभ* आपके लिए आज का दिन शानदार सफलता देने वाला है अगर आप किसी और के लिए भी आज अच्छा सोचेगे तो उनको भी अच्छा ही होगा बहुत दिन अच्छा है | आप यात्रा कर सकते है | नया काम कर सकते है | कोई पद ग्रहण कर सकते है | परिवार में भ कोई शुभ सुचना आने से खुशिया बढ़ेगी |

*मिथुन* आपके लिए आज का दिन थोडा सा आर्थिक रूप से कमजोर लग रहा है बस आप आज फालतू के खर्चो पर नियंत्रण रखे और किसी को धन उधार न दे नहीं तो वापस आने में दिक्कत हो जाएगी | बातचीत में भी अपने शब्दों पर ध्यान देना नापतोल कर बोलना |

*कर्क* आपके लिए आज का दिन अच्छा है लाभदायक है | किसी बड़े लाभ को आप पा सकत है या बड़ी हानि से बच सकते हो | आप को आज बहुत सही निर्णय लाभ दिला सकता है और एक निर्णय पीछे भी धकेल सकता है | आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा |

*सिंह* आपके लिए आज का दिन पक्ष का बना हुआ है इसलिए आज आप खुलकर काम करे और जो काम आपके हाथ में है पहले उनको पूरा करे | किसी नए जगह पर भी आपको जाने का मौका मिलेगा | आर्थिक लाभ मिलेगा | बहस न करे और न ही किसी के काम में दखल दे |

*कन्या* आपके लिए दिन अच्छा रहेगा | कोई आपके कार्य की प्रशंसा करेगा और आज आपके लिए नए विचार और आइडिया से काफी कुछ परेशानिया कम हो जाएगी वासे आगे भी अभी कुछ दिन समय आपके पक्ष का ही रहेगा | आप नए सिरे से काम शुरू करे जल्दी सफल होंगे |

*तुला* आपके लिए आज थोडा सा विपरीत जैसा तो है मगर आज आप कुछ अच्छे कार्यो के प्रति रुझान रखे तो आपको लगेगा की जैसा हम सोचते है वैसा ही हम करने में भी सफल हो जाते है | भय को मन से दूर रखे और अकेले आगे बढ़ने का साहस करे |

*वृश्चिक* आपके लिए आज का दिन सफलता से भरपूर है मगर परिवार में आप आवश्यकता को समझे और पूरा करने का प्रयास करे अभी आपसे सब लोग काफी उम्मीद लगाकर बैठे होंगे अगर आप थोडा थाह पाने की कोशिश करेगे तो पायेगे की आपका प्यार ही परिवार का धन है

*धनु* आपके लिए आज का दिन साधारण रहेगा वैसे तो आप हमेशा कुछ न कुछ नया करने के लिए विचार करते ही रहते है और आज आपको नया आइडिया या किसी भी प्रकार का प्रस्ताव मिले तो परिवार में सबसे सलाह लेकर और समझदार से सोच विचार करके स्वीकार करना |

*मकर* आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है | आज आप किसी खास कार्य को सम्पन्न करने में सफल हो जायेगे | आपके परिवार में कोई शुभ समाचार मिलने से ख़ुशी बढ़ेगी और आर्थिक स्थति में आज सुधार होगा | यात्रा पर जाना चाहे तो आज जा सकते है |

*कुम्भ* आपके लिए आज का दिन आपके मनोनुकुल कार्यो को बनाने के लिए अनुकूल बना है इसलिए आज आप अपने आप या किसी के सहयोग लेकर अपना काम बनाने का प्रयास करे | आज आपको अपने से छोटो से भी बहुत अच्छे से बात करना चाहिए |

*मीन* आपके लिए आज का दिन अच्छा है पक्ष का है और आपके लिए आज अपनी योग्यता दिखाने का दिन है | जितना मेहनत करेगे वह आपको उतनी बड़ी सफलता प्रदान करवाएगा | आज आप अपने काम का विस्तार भी करना चाहे तो आसानी से कर सकेगे |

Click to listen highlighted text!