Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Thursday, September 19

आज का राशिफल: जानिये क्या कहती है आपकी राशि

आज दिनांक 10 अक्टूम्बर 2022 सोमवार- कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि मध्यरात्रि 1-38 बजे तक रहेगी फिर द्वितीया तिथि शुरू होगी- गंडमूल सज्ञक रेवती नक्षत्र शाम 4-02 बजे तक रहेगा ओर पंचक भी इस समय मे समाप्त हो जाएगे- ओर इसके बाद दूसरा गंडमूल नक्षत्र आश्विन शुरू होगा- व्याघात योग शाम 4-43 बजे तक रहेगा फिर हर्षण योग शुरू होगा- बालव करण दोपहर 1-57 बजे तक रहेगा फिर कौलव करण शुरू होगा- चंद्रमा मीन राशि मे शाम 4-02 बजे तक रहेगा फिर मेष राशि मे प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल सुबह 8-02 बजे से 9-30 बजे तक रहेगा- आज सोमवार को पूर्व दिशा मे दिशशुल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12-01 बजे से 12-48 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-34 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-15 बजे होगा*

*आज से कार्तिक मास शुरू हो जाएगा*

*मेष* आपके लिए अभी समय अनुकूलता वाला नहीं है | आय को लेकर आप चिंतित हो सकते है और खास ये की कोई खर्च अच्चानक आ सकता है वो भी चिंता को बढ़ा देगा | अपनी वाणी पर कंट्रोल रखे और बड़ो की आज्ञा का पालन करे | शाम के बाद समय मे सुधार आएगा |

*वृषभ* आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है लाभदायक दिन है काम काज में तेज़ी रहेगी और आपकी व्यस्तता भी बहुत अधिक रहेगी |. नया काम शुरू करने के ले दिन अच्छा है | बैंक बलेंस में बढ़ोतरी होगी | मित्रो का साथ रहेगा | शाम के बाद समय दो दिन के लिए विपरीत हो जाएगा |

*मिथुन* आपके लिए दिन अच्छा है आगे बढ़ने के अवसर मिलेगे और कोई नया काम भी आपके हाथ में आने से खुशिया बढ़ेगी | मित्रो का साथ रहेगा और किसी नए व्यक्ति से सम्पर्क भी आगे आपको लाभ प्रदान करने वाला होगा | धन भी मिलने के योग है | आगे के दो दिन तेजी से लाभ मिलेगा ओर उन्नति होगी |

*कर्क* आपके लिए आज का दिन भाग्यशाली दिन है भाग्य में बढ़ोतरी होगी और थोड़े प्रयासों में ही काम बनते चले जायेगे | परिवार में खुशिया बढ़ेगी | धार्मिक कार्यो में खर्च हो सकता है | आपको किसी शुभ मांगलिक कार्य में भागीदारी करनी भी पड़ सकती है | आगे दो दिन व्यापार व्यवसाय मे तेजी रहेगी ओर लाभ मिलेगा |

*सिंह* आपके लिए आज का दिन अच्छा नहीं है आपके काम में रुकावट और मन में खिन्नता रहेगी | चौट आदि लगने का भय है | बिजली के नगे तारो से सावधानी रखे और अपनी सभी काम बहुत सावधानी से करे | यात्रा को जरुरी न हो तो टाल दे | शाम के बाद से समय बदलेगा ओर भाग्य साथ देगा |

*कन्या* आपके लिए आज का समय अच्छा है जो भी काम करे वो पारदर्शिता से करे लाभ भी तुरंत मिलेगा | वैवाहिक स्थति में अनुकूलता और प्रेम प्यार में बढ़ोतरी होगी | जीवनसाथी के साथ आप कुछ टाइम व्यतीत कर सकते है | आय के विषय में भी सोचे | शाम से समय बदलेगा ओर समस्या भरा समय शुरू होगा |

*तुला* आपके लिए आज का दिन थोडा निराशा से भरा हो सकता है लेकिन अपनी सुझबुझ से आज आप किसी भी प्रकार की हानि से बच सकते है | परिवार के सदस्यों में तनाव रह सकता है | आपके विचारों को भी आज शायद ही महत्व मिले | धन हानि के योग है | शाम के बाद से समय पक्ष का बन जाएगा |

*वृश्चिक* आपके लिए आज का दिन शुभ और सफलता प्रदान करने वाला है आपकी चिता का समाधान भी आज निकल जायेगा | संतान की और से भी- खुशियों के समाचार मिलने की उम्मीद है | आपको शुभ सन्देश भी मिलेगा जिसका इंतज़ार आपको था | शाम के बाद समय परिवर्तन होगा |

*धनु* आपके लिए आज का दिन सामान्य सा दिन है अपनी ही गलती से कोई काम रुक सकता है और आपकी वाणी से अपने परिवार में कही कोई नाराजगी हो सकती है | आज कोई बड़ा निर्णय नहीं लेना है अगर जरुरी हो तो परिवार की सलाह जरुर ले | वैसे शाम के बाद आपको कोई निर्णय करना पड़ेगा जो आपके लिए अच्छा रहेगा |

*मकर* आपके लिए आज का दिन अच्छा है सोचे समझे सभी काम सफलता से पुर हो जायेगे | मित्रो और परिवार का सहयोग मिलेगा | आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी और अपने काम के प्रति आपकी जिम्मदारी से लोगो में प्रशंसा भी होगी | शाम के बाद समय बदलेगा ओर किसी से तक्ररार हो सकती है लेकिन भौतिक सुखो मे बढ़ोतरी होगी |

*कुम्भ* आपके लिए आज का समय अच्छा है धनदायक समय है कही से भी चाहे थोडा ही मिले लेकिन धन के लिए किये प्रयास विफल नहीं होंगे | परिवार में उन्नति के समाचार और कोई नए काम की शुरुवात के कारन दिन पूरा सफल हो जायेगा | शाम के बाद भाई से सहायता मांग सकते है |

*मीन* आपके लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया है आपको आज किसी साथी का साथ मिलेगा | दूर दराज से कोई शुभ सन्देश भी प्राप्त हो सकता है | नए काम में रूचि बढ़ेगी | आर्थिक स्थति में मजबूती आएगी | रुका अटका धन मिल सकता है | शाम के बाद मे अगले दो दिन घर मे धूमधाम ओर रोनाक रहेगी |

Click to listen highlighted text!