Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Thursday, September 19

आज का राशिफल: जानिये क्या कहती है आपकी राशि

आज दिनांक 8 अक्टूम्बर 2022 शनिवार- आश्विन मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि मध्यरात्रि 3-41 बजे तक रहेगी फिर पूर्णिमा शुरू होगी- पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र शाम 5-08 बजे तक रहेगा फिर उतराभाद्रपद नक्षत्र शुरू होगा- वृद्धि योग रात 8-54 बजे तक रहेगा फिर ध्रुव योग शुरू होगा- गर करण शाम 4-30 बजे तक रहेगा फिर वनीज़ करण शुरू होगा- चंद्रमा कुम्भ राशि मे दिन मे 11-23 बजे तक रहेगा फिर मीन राशि मे प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल सुबह 9-29 बजे से 10-57 बजे तक रहेगा- आज शनिवार को पूर्व दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12-02 बजे से 12-49 बजे तक रहेगा- रवियोग सुबह सूर्योदय से शाम 5-08 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-33 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-17 बजे होगा*

*मेष* आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है और खासकर के आर्थिक मामलो के लिए बहुत अच्छा दिन है आपके काम में तेज़ी रहेगी और कार्य भी बढेगा | अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते है दोपहर के पहले कर सकते है उसके बाद समय विपरीत हो जाएगा | व्यापारिक यात्राए सोच समझकर करे | परिवार में दो दिन आर्थिक संकोच बढ्ने के योग है |

*वृषभ* आपके लिए आज का दिन ठीक है काम की अधिकता रहेगी और सफलता भी बराबर मिलती ही रहेगी आगे बढ़ने के भी नए अवसर आयेगे | आय के रस्ते खुलेगे | मित्रो और परिवार का साथ सहयोग समय पर मिलेगा | प्रमोशन आदि की चर्चा चलेगी या हो सकता है | ये समय स्थान परिवर्तन का चल रहा है |

*मिथुन* आपके लिए आज का दिन शानदार है भाग्य आपके साथ है और बिना किसी तकलीफ के आज आप आगे बढ़ेगे और सफलता भी अर्जित करेगे | पुराने रुके अटके काम पुनः शुरू करे जल्दी ही उनको भी पूरा कर लेगे | आपके लिए अब खास समय बनता जा रहा है इसका भरपूर लाभ उठाने का प्रयास करे |

*कर्क* आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है यतिवाणी के अनुसार चंद्रमा विपरीत चल रहा है इसका अशुभ परिणाम मिल सकता है इसलिए आज आप बहुत सावधान रहे और सोच समझकर काम करे नही तो हानि हो सकती है – वैसे तो दोपहर के बाद से स्थितिया तेजी से आपके पक्ष मे बदलेगी |

*सिंह* आपके लिए आज का दिन अच्छा है कुवारों के लिए शादी विवाह की चर्चा को आगे बढ़ाया जा सकता है और जो शादी शुदा है वो अपने साथी के साथ बहुत खुश रहेगे उनका प्यार और समर्पण भी मिलेगा | दोपहर के बाद मे समय आपके विपरीत होता चला जाएगा |

*कन्या* आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा तो नहीं है लेकिन फिर भी छुट पुट सफलता मिलेगी ही बड़े बड़े काम को आज करना और दोपहर के बाद समय आपके लिए रोमांटिक मूड वाला बनेगा तो आपका ध्यान किसी विपरीत लिंगी की तरफ आकर्षित होगा |

*तुला* आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ है और सफलता प्रदान करने वाला है खासकर के अगर विधार्थी आज के दिन कोई प्रतियोगिता या परीक्षा में बैठता है तो निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी | आपके सभी निर्णय लाभकारी होंगे और सुबह सवेरे ही कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है | धन भी मिलेगा |

*वृश्चिक* आपके लिए आज का दिन बेहद कठिन है कुछ काम करने में मन नहीं लगेगा और कुछ आप अपने निजी लोगो से भी परेशान हो सकते है | आपको बहुत कुछ काम करने पड़ेगे लेकिन सफलता दोपहर के बाद ही मिलना शुरू होगा ओर संतान से संबन्धित कोई शुभ समाचार मिलेगा |

*धनु* आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ है आपका होंसला और जोश बहुत बढेगा सफलता के सिलसिले ऐसे ही चलते रहेगे और चारो और से अच्छे और खुशिया प्रदान करने वाले समाचार ही मिलेगे | परिवार में भी प्रसन्नता का सिलसिला रहेगा | आर्थिक स्थति में सुधार होगा और यात्रा का शुभ परिणाम भी मिलेगा |

*मकर* आपके लिए आज का दिन शभ है अगर आपके कोई धन के मामले रुके अटके है तो अब शुरू करे जल्दी ही सभी मामले सुलझ जायेगे और आपकी आर्थिक स्थति में भी सुधार हो जायेगा | यतिवाणी के अनुसार आज किसी को धन उधार न दे और न ही फिजूल खर्ची करे | दिन शुभ है घर में भी खूब रोनक रहेगी मेहमान भी आयेगे |

*कुम्भ* आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है शुभ है सफलता प्रदान करने वाला दिन है जिस काम में भी हाथ डालेगे उसमे सफलता और सिद्धि मिलेगी | सभी काम आसानी से बना लेंगे | मानसिक शांति मिलेगी और मूड बहुत खुश रहेगा | आर्थिक मामले पक्ष में रहेगे | नए काम की शुरवात भी हो सकती है |

*मीन* आपके लिए आज दोपहर तक समय विपरीत है ओर दोपहर के बाद समय पक्ष का बन जाएगा | सुबह खर्च अधिक होगा इससे भी परेशानी होगी और चिंता बढ़ेगी उधर आय में भी कमी रहेगी | दोपहर के बाद काम मे प्रगति होगी | धन को बचाए |

Click to listen highlighted text!