Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

मुलायम सिंह यादव की तबीयत नाजुक: गुरुग्राम में मेदांता के ICU में भर्ती

अभिनव टाइम्स बीकानेर। मेदांता अस्पताल में पिछले 6 दिन से भर्ती UP के पूर्व CM और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत रविवार को अचानक ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया है। ऑक्सीजन लेवल कम होने की वजह से मुलायम को ICU में शिफ्ट किया गया है। उनके इलाज के लिए मेडिकल पैनल बनाया गया है। वह 26 सितंबर से अस्पताल में भर्ती हैं।

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, पत्नी डिंपल और बेटे अर्जुन के साथ मेदांता अस्पताल पहुंच गए हैं। शिवपाल सिंह यादव भी अस्पताल में मौजूद हैं। अपर्णा यादव दिल्ली पहुंच रही हैं। मुलायम सिंह के गृह जिले इटावा के सैफई गांव से उनके करीबी और पूरा परिवार दिल्ली पहुंचा है। डॉक्टरों के मुताबिक, मुलायम सिंह का ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन पहले से कम हो गया था। उनकी सेहत पर मेदांता

अस्पताल मैनेजमेंट शाम 7:30 बजे मेडिकल बुलेटिन जारी करेगा। मुलायम 82 साल के हैं। यूपी के अलग-अलग जिलों से सपा नेता मुलायम सिंह यादव का हाल-चाल लेने दिल्ली जा रहे हैं। लखनऊ से MLC रणविजय सिंह, अंबिका चौधरी, नारद राय और पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप रवाना हो चुके है।

मुलायम 24 जून को भी हुए थे भर्ती

यह फोटो 7 जुलाई 2021 की है। मेदांता अस्पताल में भर्ती पिता मुलायम सिंह से अखिलेश मिलने पहुंचे थे।
Click to listen highlighted text!