Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

आज का राशिफल: जानिये क्या कहती है आपकी राशि

आज दिनांक 20 सितंबर 2022 मंगलवार । आसोज मास कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रात 9/26 बजे तक रहेगी फिर एकादशी तिथि शुरू होगी- पुनर्वसु नक्षत्र रात 9/07 बजे तक रहेगा फिर पुष्य नक्षत्र शुरू होगा । वरियान योग सुबह 8/25 बजे तक रहेगा फिर परिघ योग शुरू होगा । वनीज़ करण सुबह 8/15 बजे तक रहेगा फिर भद्रा शुरू हो जाएगी । चंद्रमा मिथुन राशि मे दोपहर 2/24 बजे तक रहेगा फिर कर्क राशि मे प्रवेश करेगा । आज का राहुकाल दोपहर 3/17 बजे से 4/49 बजे तक रहेगा । आज मंगलवार को उतर दिशा में दिशाशूल रहता है । आज अभिजीत मुहर्त दोपहर मे 11/50 बजे से 12/39 बजे तक रहेगा । आज सूर्योदय सुबह 6/08बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6/20 बजे होगा ।*

*आज दशमी का श्राद्ध है*

*मेष* आज का दिन आपके लिए अच्छा है | उत्साह और जोश बना रहेगा | काम में भी आपकी रूचि रहेगी | बाहर जाने का प्रग्राम बना सकते है | भाई से सहयोग मिलेगा | धन प्राप्ति के योग भी है | यतिवाणी के अनुसार आज किसी नए काम में इन्वेस्ट करना लाभदायक रहेगा | अधिकारी वर्ग खुश रहेगा |

*वृषभ* आपके लिए आज का दिन अच्छा है सुखद है और लाभदायक भी है | यतिवाणी के अनुसार यदि आप उतावल न करे और थोडा सा शांत दिमाग से सोचकर काम करेगे तो निश्चित आपको लाभ ही मिलेगा | पारिवारिक सम्पन्नता बनी रहेगी मगर जिनके अभी काम नहीं बन रहे वह अधिक प्रयास करके सफलता पा सकेगे |

*मिथुन* आपके लिए आज का दिन अच्छा है और राशी का चंद्रमा लाभकारी है | यतिवाणी के अनुसार आज आपको अपने उधारी दीये पैसे वापस माग सकते है अगर कही कोई पैसा फसा हुआ है तो प्रयास जरुर करे | यात्रा के लिए और नए काम की शुरुवात के लिए भी दिन अच्छा है | शेयर सट्टा आज न करे |

कर्क* आपके लिए आज का दिन ठीकठाक ही रहेगा | यतिवाणी के अनुसार तो आज दिन में खर्च अधिक होने की सम्भावना है | पुरे दिन हर किसी की बात सुने और समझे फिर- ही कोई निर्णय ले | अधिक मूल्य की खरीददार आज करना ठीक नहीं है | आज का पैसा बचाया कल काम आएगा इसलिए आज पैसा बचत करे |

*सिंह* आपके लिए आज का दिन शानदार है अधिक काम से थकान हो सकती है इसलिए आज जरुरी काम पहले करे जो लाभ भी तुरंत दे | यतिवाणी के अनुसार आज व्यापार और व्यवसाय मे तेज़ी रहेगी विशेषकर के धातु के व्यापारी लाभ प्राप्त करेगे | व्यापरिक यात्रा लाभदायक रहेगी और परिवार में शुभ सुचना भी मिलेगी |

*कन्या* आपके लिए आज का दिन अच्छा है विशेषकर स्थानान्तरण चाहने वालो के लिए शुभ है जो लोग सरकारी नौकरी में हा और काफी दिनों से स्थानान्तरण का इंतज़ार कर रहे थे वह आज प्रयास करे जल्दी आपकी बदली हो जाएगी | व्यापरी अपने व्यापार स्थान को और व्यवसायी अपने व्यवसाय को बढ़ाना चाहे तो आज दिन शुभ है |

*तुला* आपके लिए दिन अच्छा है | यतिवाणी के अनुसार आज आप पुराने रुके अटके काम पुनः शुरू करे जल्दी पुरे हो जायेगे | जो लोग आपसे किया हुआ वादा नहीं निभा रहे है आज अगर चाहे तो वापस उनसे इस विषय पर बात करे | धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी और कुछ खर्च हो सकता है | आय के स्रोत्र भी खुलेगे |

*वृश्चिक* आज का दिन आपके लिए विपरीत गौचर का दिन है | यतिवाणी के अनुसार आज आप कोई काम करे तो सावधानी जरुर रखे | किसी भी लेनदेन में आप बिचोलिए की भूमिका न निभाए | अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न रखे | वाहन चलाते समय भी सावधान रहे और किसी के साथ झगडे में न पड़े |

*धनु* आपके लिए दिन अच्छा है | यतिवाणी के अनुसार आज विवाहित लोगो में आपसी प्रेम प्यार बढेगा | अविवाहित है तो आज शादी की बात चलाए तो जल्दी बात बन जाएगी | साझेदारी के काम में लाभ मिलेगा | शाम को कही घुमने भी जा सकते है | अगर आज आप प्रेम प्यार में किसी को प्रपोज भी करना चाहे तो कर सकते है |

*मकर* आपके लिए दिन साधारण रहेगा | अभी किसी नए काम में शुरुवात करना ठीक नहीं है | यतिवाणी के अनुसार अभी दो दिन किसी स्कीम में इन्वेस्ट करना ठीक नहीं है | वैसे किसी अनजान या अज्ञात श्रोत्र से धन प्राप्त होने के प्रबल योग है | परिवार के किसी सदस्य के कारन चिंता हो सकती है | बहस में न उलझे |

*कुम्भ* आपके लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा | सोचे समझे काम आगे बढ़ेगे | यतिवाणी के अनुसार आज आपको कही से कोई शुभ सुचना या समाचार मिलने से ख़ुशी बढ़ेगी | पारिवारिक माहोल पक्ष का रहेगा सहयोग भी मिलेगा | संतान पक्ष से भी आपको अच्छा सहयोग मिलेगा और शुभ समाचार मिलेगे |

*मीन* आपके लिए आज का दिन अच्छा है | संचार व्यवस्था से जुड़े लोगो को आज कोई अच्छा और लाभदायक सुचना मिलने के योग है | यतिवाणी के अनुसार आज आपको स्थाई काम हो वो करना चाहिए जिसका लाभ लम्बे समय तक मिलेगा | किसी से आज बहस में न उलझे भले ही वह आपको उक्सराने का प्रयास करे |

Click to listen highlighted text!