Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

आज का राशिफल: जानिये क्या कहती है आपकी राशि

आज दिनांक 15 सितंबर 2022 गुरुवार । आसोज मास कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि सुबह 11/00 बजे तक रहेगी फिर षष्ठी तिथि शुरू होगी- भरणी नक्षत्र सुबह 8/05 बजे तक रहेगा फिर कृतिका नक्षत्र शुरू होगा । हर्षण योग अगली सुबह 5/28 बजे तक रहेगा फिर वज्र योग शुरू होगा । तैतिल करण सुबह 11/00 बजे तक रहेगा फिर गर करण शुरू होगा । चंद्रमा मेष राशि मे दोपहर 2-29 बजे तक गोचर करता रहेगा उसके बाद वृषभ राशि मे प्रवेश करेगा । आज का राहुकाल दोपहर 1/49 बजे से 6/21 बजे तक रहेगा । आज गुरुवार को दक्षिण दिशा में दिशाशूल रहता है । आज अभिजीत मुहर्त दोपहर मे 11/51 बजे से 12/41 बजे तक रहेगा । आज सूर्योदय सुबह 6.06 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6.26 बजे होगा ।*

*मेष* आपके लिए आज का दिन शानदार है सभी कार्यो में सफलता मिलने के प्रबल योग है | दोपहर तक आपकी राशि मे चंद्रमा रहेगा तब तक आप जिस काम मे हाथ डालेगे उसमे सफलता मिलेगी | यतिवाणी के अनुसार आज यात्रा का लाभ मिलेगा और परिवार से सहयोग मिलेगा |

*वृषभ* आपके लिए आज का दिन अच्छा नहीं है किसी कारन से मन बुझा बुझा और अशांत रहेगा | यतिवाणी के अनुसार आज धन की चिंता से भी मन में कोई अज्ञात भय बढ़ सकता है | दोपहर को आपकी राशि मे चंद्रमा आने के बाद आपके मन मे आशा की नयी किरण ओर जोश देखने को मिलेगा |

*मिथुन* आपके लिए आज का दिन अच्छा है | शाम होने से पहले ही आज अपने काम निपटा ले आगे शायद इतनी सुविधा न मिले | अभी कोई नया काम करना ठीक नहीं है | यतिवाणी के अनुसार अगले दो दिनो तक मानसिक अशांति ओर कार्य व्यवसाय मे मंदी का दौर दिखने को मिल सकता है ऐसे मे स्थातिया धीमे धीमे ही सुधरेगी मगर आप लगातार प्रयास करते रहे |

*कर्क* आपके लिए आज का दिन अच्छा है | यतिवाणी के अनुसार यदि आप बेरोजगार है या कारोबार में मंदी चल रही है तो आज सिर्फ हाथ पर हाथ रखकर न बैठे कुछ और अधिक प्रयास करे शाम तक निश्चित ही आपकी इच्छानुसार कुछ काम बन जायेगा ऐसा लग रहा है |

*सिंह* आपके लिए आज का दिन पक्ष के गौचर का है | पुराने रुके अटके काम शुरू करे और आर्थिक मजबूती के लिए पैसे को बचाए अपने घर परिवार के लोगो की सलाह से काम करे | यतिवाणी के अनुसार यदि आप किसी ऋण आदि का सोच रहे है तो अभी लेना ठीक नहीं है |

*कन्या* आपके लिए आज का दिन विपरीत है इसलिए मेहनत का फल मिलना मुश्किल है | परिश्रम कभी बेकार नहीं जाता आज नहीं तो कल उसका फल मिलता है यही सोचकर आज काम करे | यतिवाणी के अनुसार शारीरक, मानसिक और आर्थिक चिंताए परेशान कर सकती है | दोपहर के बाद काम आगे बढ़ेगे |

*तुला* आपके लिए आज का दिन अच्छा है | अपने परिवार के सुख सुविधाओं के लिए प्रयास सफल होने और मन संतुष्ट रहेगा | किसी खास काम को बनाने में सफलता मिलेगी और यतिवाणी के अनुसार दोपहर के बाद अज्ञात भय से मन विचलित रहेगा | आर्थिक तंगी ओर शारीरिक रोग के अलावा कुछ ओर समस्याओ का सामना करना पड़ेगा |

*वृश्चिक* आपके लिए आज का दिन साधारण रहेगा | कोई बात ऐसी न करे जिससे आपको शर्मिंदा होना पड़े या हानि हो जाये इसलिए आज कोई बड़ा फैसला न करे यतिवाणी के अनुसार कल तक टाल दे | दोपहर के बाद आपका मन अचनाक से रोमांटिक होना शुरू हो जाएगा जीवनसाथी या प्रेमी के संग आपका खूब अच्छा एंजॉय होने के चांस बन रहे आज नहीं तो कल अगले दो दिन अच्छे है |

*धनु* आपके लिए आज का दिन अच्छा है | संतान के सुख में बढ़ोतरी होगी संतान से निकटता बढ़ेगी | पारिवारिक सुखो में वृद्धि होगी| यतिवाणी के अनुसार आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है और आपको उस समाचार से लाभ मिले | यात्रा का मौका दोपहर के पहले मिले तो जरुर जाए | दोपहर के बाद काम की गति धीमी रहेगी लेकिन लाभ लगातार मिलता रहेगा |

*मकर* आपके लिए आज का दिन अच्छा है | यतिवाणी के अनुसार आज किसी नए काम की रूप रेखा बन सकती है या किसी सम्पति का विवाद आपके पक्ष में निपट सकता है | दोपहर के बाद मे किसी नए काम की ऑफर मिल सकती है | संतान का सुख अच्छा रहेगा शिक्षा ओर प्रतियोगिता मे सफलता मिलेगी | अच्छे समय का सद्प्योग करे |

*कुम्भ* आपके लिए आज का दिन अच्छा है किसी खास मौके को जिसका आपको इन्तजार था आज मिल सकता है | यतिवाणी के अनुसार आज मित्रो की सहायता से काम बनाने में सुविधा रहेग | बैंक, स्कूल, ऑफिस में कोई पयेमेंट करना हो तो आज जरुर करे | दोपहर के बाद मे समय बदलेगा कुछ अच्छे समाचार मिलेगे ओर कोई सुख सुविधा मे विस्तार भी होगा |

*मीन* आपके लिए आज का दिन अच्छा है | दोपहर तक लोगो से मिलना ओर बाते करना उसके बाद मे कुछ मानसिक थकावट को महसूस करना | व्यापारिक स्थातिया अनुकूल बन गयी है | रोजाना के काम सरलता से बना लेंगे और आज धनलाभ का भी अवसर मिल सकता है | शाम को आपके मित्र या परिवार के लोगो से मुलाक़ात लाभदायक रहेगी |

Click to listen highlighted text!