Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Saturday, September 21

ब्यूटी पार्लर की महिलाओं से 85 हजार ठगे: चेन सिस्टम के नाम पर लिया झासे में, अब सोशल मीडिया पर बदनाम करने की दी धमकी

अभिनव टाइम्स । सीकर के लोसल इलाके में चेन सिस्टम के नाम पर ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिलाओं के साथ 85 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। उनके पार्लर पर प्रोडक्टस सप्लाई करने वाले एजेंट ने ही उनसे ठगी की। अब एजेंट महिलाओं को फोन पर मारने की धमकी और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी दे रहा है।

सिंगरावट गांव की रहने वाली रेखा ने इस बारे में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया है कि करीब दो साल पहले लोसल में उसके ब्यूटी पार्लर और इलाके के ही अन्य दो ब्यूटी पार्लर पर स्वयंसिद्धम महिला स्वरोजगार मुखी प्रशिक्षण संस्था का एजेंट रघुवीर सिंह शेखावत आया था। एजेंट ने उन्हें कहा था कि आप हमारी संस्था से जुड़ जाइए। आप लोगों को ट्रेन सिस्टम के जरिए अपने नीचे मेंबर जोड़कर पैसे जोड़कर संस्था में जमा करवाने होंगे। इसके बदले आपको ब्यूटी पार्लर का पूरा सामान मिल जाएगा।

रघुवीर सिंह ने लोसल में 10 लड़कियों से फॉर्म भरवा कर 7-7 हजार रुपए और तीन महिलाओं से रजिस्ट्रेशन के 15 हजार रुपए ले लिए। एजेंट ब्यूटी पार्लर पर पहले भी कई बार सामान सप्लाई करने के लिए आता था। ऐसे में महिलाओं ने उस पर शक नहीं किया। कई दिन बाद भी उन्हें रघुवीर ने कोई सामान नहीं भेजा। इसके बाद जब रेखा ने संस्था के अध्यक्ष सोनी से बात की तो उसने भी हेयर ब्रश मशीन के लिए आठ हजार रुपए ले लिए।

सोनी ने भी न ही तो कोई मशीन भेजी और न ही पैसे लौटाए। इसके बाद जब रेखा ने रघुवीर सिंह से फोन पर बात की तो उसने रेखा को फोन पर मारने की धमकी दी। साथ ही कहा कि वह उसे सोशल मीडिया पर बदनाम भी कर देगा। फिलहाल लोसल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Click to listen highlighted text!