Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Friday, September 20

दिल्ली में गोदाम की दीवार गिरने से 5 की मौत: मलबे में कई मजदूर फंसे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली | के अलीपुर इलाके में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरी गई। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, मलबे में कई मजदूरों के फंसे होने की आंशका है। मौके पर पुलिस और फायर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि अब तक 10 लोगों को मलबे से निकाला गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से 2 लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में करीब 25 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

बताया जा रहा है कि दोपहर 12.30 बजे यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, ईंट की दीवार गिरने से मलबे को हटाने में दिक्कत आ रही थी। ऐसे में जेसीबी मशीन को काम पर लगाया गया।

केजरीवाल ने हादसे पर जताया दुख
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हादसे के बाद ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘अलीपुर में दुखद हादसा हुआ। जिला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा हुआ है। मैं स्वयं राहत कार्य पर नजर रखे हुए हूं। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।’

कनॉट प्लेस में एक रेस्टोरेंट में आग
इससे पहले शुक्रवार सुबह 5.32 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Click to listen highlighted text!