Welcome to Abhinav Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Abhinav Times
Monday, April 21

पेपर लीक मामले को लेकर जोधपुर से 37 लोगों की हुई गिरफ्तारी, 40 लाख रुपये चुकाई गई थी कीमत

अभिनव न्यूज
जोधपुर:
देश में पेपर लीक होने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। देश के कई राज्यों में हाल ही में पेपर लीक के मामले सामने आए थे। वहीं, इस बार राजस्थान में REET पेपर को लीक करने की कोशिश की गई। राजस्थान पुलिस ने नकल माफिया के इन मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

राजस्थान पुलिस ने शनिवार को शिक्षक भर्ती के प्रश्न पत्र लीक करने की कथित कोशिश को नाकाम करने के लिए जोधपुर के एक विवाह घर पर छापा मारा। यहां पुलिस ने छात्रों सहित 37 लोगों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि पिछले महीने ही गुजरात, बिहार में पेपर लीक होने का मामला सामने आया था।

देश में पेपर लीक होने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। देश के कई राज्यों में हाल ही में पेपर लीक के मामले सामने आए थे। वहीं, इस बार राजस्थान में REET पेपर को लीक करने की कोशिश की गई। राजस्थान पुलिस ने नकल माफिया के इन मंसूबों पर पानी फेर दिया है। राजस्थान पुलिस ने शनिवार को शिक्षक भर्ती के प्रश्न पत्र लीक करने की कथित कोशिश को नाकाम करने के लिए जोधपुर के एक विवाह घर पर छापा मारा। यहां पुलिस ने छात्रों सहित 37 लोगों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि पिछले महीने ही गुजरात, बिहार में पेपर लीक होने का मामला सामने आया था।

Click to listen highlighted text!